Google Layoffs Employee Kevin Bourrillion Fired: बीते साल कई बड़े टेक दिग्गजों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। अब ये छंटनी का दौर 2024 में भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक गूगल, अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम सहित कई बड़ी कंपनियां हजारों कमर्चारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। यहां तक कि गूगल ने तो एक झटके में ही सैकड़ों कर्मचारियों को बाय बाय कह दिया है।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद बहुत से लोग निराश हो जाते हैं और कुछ तो बहुत ज्यादा तनाव में भी आ जाते हैं लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद इंसान खुश हो, ऐसा कम ही सुनने को मिलता है।
ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है जिसमें गूगल के एक एक्स एंप्लॉय ने नौकरी से निकाले जाने पर खुशी जाहिर की है। कंपनी में 19 साल तक काम करने वाले Google कर्मचारी केविन बॉरिलियन ने कहा है कि वह इस बदलाव से खुश है। बॉरिलियन पिछले दो दशकों से कंपनी के साथ काम कर रहे थे। वहीं उन्होंने अब Google में अपनी लंबी जर्नी के अंत को X पर शेयर किया है।
ये भी पढ़ें : Social Media जरूरत है या लत?
X पर पोस्ट कर कही ये बातें…
बॉरिलियन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि एक युग का अंत हो गया है, गूगल में 19 साल तक मैंने 16 से ज्यादा टीम्स के साथ काम किया लेकिन कल सुबह मैंने बहुत हार्ड डिसिशन लेना पड़ा। जब मुझे इस बात का पता चला कि मुझे रातों-रात नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि नौकरी से निकाले जाने के साथ आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए बॉरिलियन ने बड़ा ही पॉजिटिव व्यू पॉइंट रखा।
जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही बॉरिलियन ने अपनी पोस्ट में कहा कि छंटनी बेकार है, लेकिन मेरे मामले में… यह सही है, क्योंकि मुझे लाइफ में बहुत लंबे टाइम से किसी तरह के बदलाव की जरूरत थी और अभी मेरा किसी और काम को करने का कोई प्लान नहीं है। इसके बजाय, बॉरिलियन ने साइकिल चलाना, पढ़ना, ड्रम सीखना फिर से शुरू करना, यात्रा करना और अपने परिवार के साथ समय बिताने जैसी न्यू एक्टिविटी को तलाशने की अपनी उत्सुकता जाहिर की है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
6 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
8 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
9 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
9 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines