गूगल ने एक ऐसा जबरदस्त फीचर लाया है जो आपके फोन को खुद-ब-खुद रीस्टार्ट कर देगा। ये फीचर खास तौर पर आपकी प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा के लिए बनाया गया है। चोरी, हैकिंग या गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए यह कदम बड़ा असरदार माना जा रहा है। एप्पल के जैसे फीचर अब एंड्रॉयड में भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि यह नया “ऑटो रीस्टार्ट” फीचर कैसे काम करता है और क्यों है ये खास।
फोन लॉक रहने पर होगा ऑटो रीस्टार्ट
गूगल ने हाल ही में एक नया और बेहद जरूरी सिक्योरिटी फीचर पेश किया है, जिससे अब अगर कोई एंड्रॉयड स्मार्टफोन लगातार तीन दिन तक लॉक रहता है, तो वह खुद-ब-खुद रीस्टार्ट हो जाएगा। यह फीचर IPhone में पहले से मौजूद “इनएक्टिविटी रीबूट” जैसा है। गूगल ने इस अपडेट की जानकारी अपनी Google System Release Notes पर दी है। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोनों के लिए होगा, जबकि एंड्रॉयड ऑटो, टीवी और वियरेबल डिवाइसेस पर यह उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि गूगल ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर किस तारीख से सभी फोनों में आएगा।
रीस्टार्ट से डाटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
यह फीचर “सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी” सेक्शन में डाला गया है। यह एक वैकल्पिक (ऑप्शनल) सुरक्षा फीचर है, जो फोन के तीन दिन तक लॉक रहने पर अपने आप डिवाइस को रीस्टार्ट कर देगा। तकनीकी रूप से देखा जाए तो फोन को रीस्टार्ट करना डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है। जब फोन पहली बार अनलॉक होता है, तो कुछ डेटा खोला जाता है। लेकिन बार-बार फोन अनलॉक करने से उस डेटा तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। रीस्टार्ट होने के बाद फोन “BFU” यानी “Before First Unlock” स्टेट में चला जाता है, जहां फोन का सारा डेटा फिर से सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्ट हो जाता है।
चोरी या गलत इस्तेमाल से बचाव में मदद
BFU मोड में फोन पूरी तरह से सुरक्षित रहता है क्योंकि इसमें फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसे फीचर काम नहीं करते। इसका मतलब यह है कि अगर किसी के पास आपका फोन है, लेकिन पासकोड नहीं है, तो वह व्यक्ति फोन का डेटा नहीं देख सकता। इस तरह यह फीचर चोरी हुए फोन का गलत इस्तेमाल होने से भी रोक सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्सर चोर या साइबर अपराधी ऐसे फोन को ब्लैक मार्केट में बेच देते हैं या उनके डेटा का गलत इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर फोन तीन दिन बाद खुद ही रीस्टार्ट हो जाए और BFU मोड में चला जाए तो फोन का डेटा सुरक्षित रहेगा।
गूगल की ओर से यूजर की प्राइवेसी की नई कोशिश
यह नया फीचर गूगल की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने यूजर्स की प्राइवेसी और पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखना चाहता है। एप्पल ने पिछले साल ही ऐसा फीचर लॉन्च किया था और अब गूगल भी उसी राह पर चल पड़ा है। यह फीचर न सिर्फ फोन की सुरक्षा बढ़ाता है, बल्कि चोरी, पहचान की चोरी (आईडेंटिटी थेफ्ट) और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामलों को भी कम कर सकता है। आने वाले समय में यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
स्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines