Google Remove Result Tool: आज के समय में हमारी पहचान का बड़ा हिस्सा इंटरनेट पर मौजूद है. कई बार ऐसा होता है कि गूगल सर्च में हमारी निजी जानकारी, फोटो या कोई ऐसी चीज दिखने लगती है जिसे हम सार्वजनिक नहीं रखना चाहते. अगर आप भी अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है. गूगल ने एक नया टूल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी संवेदनशील जानकारी और आपत्तिजनक कंटेंट को सर्च रिजल्ट से हटाने की रिक्वेस्ट आसानी से कर सकते हैं.
गूगल का नया प्राइवेसी टूल क्या है?
गूगल ने ऐसा फीचर पेश किया है जो यूजर्स को अपनी निजी जानकारी पर ज्यादा कंट्रोल देता है. इस टूल की मदद से कोई भी व्यक्ति सर्च रिजल्ट में दिख रही संवेदनशील जानकारी या आपत्तिजनक इमेज को रिपोर्ट कर सकता है. कंपनी का कहना है कि इसका मकसद लोगों को अपनी ऑनलाइन पहचान को सुरक्षित रखने का आसान तरीका देना है.
सर्च से ऐसे हटाएं अपनी जानकारी
अगर आपको गूगल सर्च में अपनी कोई निजी जानकारी या फोटो दिखती है, तो उसके सामने दिए गए तीन डॉट मेनू पर क्लिक करें. इसके बाद खुलने वाले पेज में ‘Remove Result’ का विकल्प चुनें. यहां गूगल आपसे कारण पूछेगा कि आप रिजल्ट क्यों हटाना चाहते हैं. जानकारी देने के बाद आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी. आप ‘Results About You’ सेक्शन में जाकर अपनी रिक्वेस्ट की स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं. अब एक ही रिक्वेस्ट में कई लिंक या इमेज को रिपोर्ट करने की सुविधा भी मिल गई है, जिससे प्रक्रिया पहले से आसान हो गई है.
रिक्वेस्ट मंजूर होने के बाद क्या होगा
गूगल ने इस फीचर के साथ कुछ अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प भी जोड़े हैं. यदि आपकी रिमूवल रिक्वेस्ट स्वीकार हो जाती है, तो आप एक ऐसा विकल्प चालू कर सकते हैं जिससे भविष्य में आपके नाम से जुड़े कुछ अन्य रिजल्ट भी अपने आप फिल्टर हो जाएंगे. यह कदम खासतौर पर बढ़ते एआई जनरेटेड और डीपफेक कंटेंट के दुरुपयोग को देखते हुए उठाया गया है. यह अपडेट भारत सहित कई देशों में जारी किया जा चुका है.
AI और डीपफेक पर बढ़ी सख्ती
हाल के समय में एआई से बने नकली फोटो और वीडियो तेजी से बढ़े हैं, जिससे लोगों की प्राइवेसी को खतरा बढ़ा है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार और टेक कंपनियां अब ऐसे कंटेंट पर सख्ती कर रही हैं. गूगल का यह नया टूल भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर AI क्रिएटर्स का दौर खत्म? सरकार के नए नियम और सख्ती ऐसे बनेंगे आफत
सरकार के नए नियम भी लागू
भारत सरकार ने भी एआई जनरेटेड और डीपफेक कंटेंट को लेकर नियम कड़े कर दिए हैं. अब ऐसे कंटेंट पर साफ लेबल लगाना जरूरी होगा और यदि कोई यूजर एआई से बना कंटेंट अपलोड करता है, तो इसकी जानकारी देना अनिवार्य है. इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आपत्तिजनक या भ्रामक कंटेंट हटाने के लिए केवल तीन घंटे का समय दिया गया है. ये नए नियम 20 फरवरी से लागू हो जाएंगे.
क्या बदलेगा यूजर्स के लिए
इन बदलावों के बाद इंटरनेट पर निजी जानकारी को लेकर लोगों को ज्यादा नियंत्रण मिलेगा. साथ ही, फेक और भ्रामक कंटेंट पर भी पहले से ज्यादा निगरानी रहेगी. आने वाले समय में ऑनलाइन प्राइवेसी और सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- चार्जिंग से जुड़ी इस गलती से खराब होता है आपका फोन, आज ही बदलें ये आदत
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
10 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
12 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
13 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
16 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
17 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines