Google Gmail Accounts Delete: गूगल के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म जीमेल अकाउंट्स को काफी लोग पसंद करते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ये अकाउंट फोन में लॉगिन करने से लेकर ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर आप अपनी जीमेल अकाउंट (Gmail Account) बनाने के बाद भूल चुके हैं यानी जीमेल अकाउंट का काफी समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो जल्दी से उस अकाउंट का डेटा सेव कर लें।
दरअसल, गूगल की ओर से कुछ जीमेल अकाउंट्स को डिलीट (Gmail Accounts Delete Deadline) किया जाने वाला है। 1 दिसंबर 2023 से गूगल कुछ जीमेल अकाउंट को बंद करने जा रहा है। आइए जानते हैं कि गूगल की ओर से ऐसा क्यों किया जा रहा है और वो क्यों जीमेल अकाउंट को बंद करने का फैसला ले रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
ऐसे गूगल अकाउंट हो जाएंगे डिलीट
गूगल की ओर से ऐसे जीमेल अकाउंट को डिलीट किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल 2 साल से नहीं किया गया है। अगर आपने भी अपने गूगल अकाउंट का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो वो भी 1 दिसंबर 2023 को बंद कर दिया जा सकता है। जीमेल खाते के जरिए अगर आपने भी ड्राइव डॉक्यूमेंट, फोटो या ईमेल को भेजा या हासिल नहीं किया है तो ऐसे खाते भी बंद किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सावधान! Google Search करते हैं तो जरूर ध्यान रखें 5 बातें, वरना जुर्माने के साथ होगी जेल
Inactive Gmail Accounts कौन से हैं?
गूगल के अनुसार 2 साल से अगर किसी जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। अगर उस अकाउंट के जरिए फोटो, ईमेल या ड्राइव डॉक्यूमेंट साझा नहीं किए गए हैं या फिर उस अकाउंट पर ऐसी कोई एक्टिविटी नहीं हुई है तो वो इनएक्टिव जीमेल अकाउंट हैं।
इनएक्टिव जीमेल अकाउंट क्यों होंगे डिलीट?
इनएक्टिव जीमेल अकाउंट को डिलीट करने की वजह डेटाबेस को साफ करना है। ऐसे जीमेल खाते जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है, उन्हें 1 दिसंबर 2023 से बंद कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- न OTP, न किसी लिंक पर किया क्लिक, फिर भी उड़ें 1 लाख रुपये; ऐसे रखें अपना बैंक खाता सुरक्षित
कौन से अकाउंट नहीं होंगे डिलीट?
गूगल की ओर से ऐसे खाते को डिलीट नहीं किया जाएगा, जिनका इस्तेमाल जीमेल, फोटो या अन्य तरह की एक्टिविटी के लिए किया जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका खाता बंद हो सकता है तो एक बार उसे एक्टिव करके इस्तेमाल जरूर कर लें, वरना 1 दिसंबर के बाद आप लंबे से इनएक्टिव जीमेल का यूज नहीं कर पाएंगे।
वीडियो में जानिए कैसे गूगल अकाउंट का रिक्वरी प्रोसेस
संबंधित खबरें
स्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines