Google के CEO सुंदर पिचाई ने बताया है कि Google का पावरफुल Gemini AI आने वाले समय में iPhones में भी दिख सकता है। वे Apple के CEO टिम कुक से इसको लेकर बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि 2025 के मध्य तक कोई समझौता हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो iPhone के अगले सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 19 में ही Gemini AI का इंटीग्रेशन हो सकता है। सुंदर पिचाई ने यह जानकारी Google और अमेरिका के न्याय विभाग के बीच चल रहे सर्च मोनोपॉली ट्रायल के दौरान कोर्ट में दी।
Siri को मिलेगा Gemini AI का नया ऑप्शन
इस डील के बाद iPhone यूजर्स को Siri के साथ Gemini AI का ऑप्शन मिल सकता है। जैसा कि iOS 18.2 के बाद Siri में ChatGPT का सपोर्ट दिया गया है, ठीक उसी तरह यूजर चाहें तो Siri से बात करते समय Gemini AI से भी जवाब ले सकेंगे। अभी Siri कुछ सवालों के जवाब खुद देती है, लेकिन जब उसे जानकारी नहीं मिलती तो वह ChatGPT से मदद लेती है। Gemini आने के बाद यूजर के पास दो ऑप्शन होंगे ChatGPT और Gemini खासतौर पर राइटिंग टूल जैसे फीचर्स में।
बिना ऐप के iPhone में होगा Gemini का इस्तेमाल
फिलहाल iPhone यूजर्स Gemini ऐप डाउनलोड करके ही Google AI का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इस डील के बाद Gemini सीधे iPhone में इनबिल्ट होगा। इसका मतलब है कि यूजर बिना ऐप डाउनलोड किए Siri या अन्य Apple फीचर्स में Gemini का इस्तेमाल कर सकेंगे। Apple पहले ही कह चुका है कि वह AI चैटबॉट्स के लिए मल्टीपल ऑप्शन देना चाहता है।
Siri को और स्मार्ट बनाने की तैयारी में Apple
Apple भी Siri को और स्मार्ट बनाने पर काम कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Siri के इंजीनियर्स को Vision Pro हेडसेट की AI टीम में ट्रांसफर कर दिया गया है ताकि Siri को और तेज और बेहतर बनाया जा सके। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Apple Siri 2.0 नाम से एक नई AI वर्जन पर काम कर रहा है, लेकिन इसका लॉन्च फिलहाल टल गया है। अगर Google और Apple के बीच डील हो जाती है, तो Siri में Gemini का इंटीग्रेशन Apple की इस कोशिश को और मजबूत बना सकता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
11 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines