Google Fraud Alert Play Store Fraudulent Apps: पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रोकथाम के लिए सरकार समेत टेक कंपनियों द्वारा भी तरह-तरह की गाइडलाइन्स को जारी किया जाता है। इसके बारे में जानना सभी के लिए जरूरी है, लापरवाही करने पर पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है। यहां तक कि बैंक खाता तक खाली हो सकता है। साइबर अपराधी द्वारा लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं। एक रिसर्च में कुछ खतरनाक ऐप्स का खुलासा किया गया है जो मोबाइल फोन यूजर्स के किसी खतरे से कम नहीं है।
रिसर्च में फर्जी ऐप्स का खुलासा
साइबल रिसर्च एंड इंटेलिजेंस लैब्स (CRIL) ने अपनी एक रिसर्च से 20 ऐप्स के बारे में खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि ये सारे ऐप्स यूजर्स के पर्सनल डेटा को चुरा रहे हैं। ऐसे में यूजर्स प्राइवेसी को भी खतरा है। खुलासे के साथ ही इन ऐप्स को फोन में से हटाने के लिए सलाह दी गई है।
किस तरह के ऐप्स से खतरा?
CRIL के अनुसार रिसर्च में 20 ऐप्स हैं जो यूजर्स के पर्सनल डेटा और प्राइवेसी के लिए खतरनाक है। इन ऐप्स में मलिशियस क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट ऐप्स (Malicious cryptocurrency wallets Apps) हैं। ये सभी एक्टिव फिशिंग स्कैम का हिस्सा हैं और लोगों का डेटा चुरा रहे हैं। यहां तक कि बैंक खाते तक के लिए ये खतरनाक साबित हो सकते हैं।
इन 9 Apps को तुरंत करें Uninstall
- Suiet Wallet
- Hyperliquid
- Pancake Swap
- Meteora Exchange
- OpenOcean Exchange
- Harvest Finance blog
- BullX Crypto
- SushiSwap
- Raydium
कैसे यूजर्स के लिए खतरनाक?
इन ऐप्स को फोन में डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को 12 अंग्रेजी शब्द को एंटर करना होता है जिसे रिकवरी के लिए यूज करने के लिए कहा जाता है। इसे क्रिप्टो वॉलेट्स एक्सेस के लिए एंटर करना जरूरी होता है। हैकर्स इसके बारे में जानकर यूजर्स के वॉलेट तक पहुंच सकते हैं। आमतौर पर वीडियो टूल्स या गेमिंग ऐप्स के जरिए हैकर्स फोन का एक्सेस हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी में URL हाइड होता है और वो फोन में जब ऐप को डाउनलोड करते हैं तब हैकर्स यूजर्स के खाते तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। अगर आपके फोन में ऐसे कोई ऐप्स हैं तो तुरंत हटा दें और आगे से किसी भी लिंक के जरिए ऐप को डाउनलोड न करें। ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Electricity Bill Payment Scam: बिजली काटने के नाम पर बैंक अकाउंट हो रहा है खाली, जानें हैकर्स से बचने के टिप्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines