Google Chrome Microsoft Edge Security Alert: हाल ही में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने सैमसंग यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की थी जिसके कुछ ही दिन बाद अब CERT-In ने Google Chrome और Microsoft Edge ब्राउजर में एक बग को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे यूजर्स का सेंसिटिव डाटा चोरी हो सकता है। सीईआरटी-इन को इन ब्राउजरों में कुछ खामियां मिलीं हैं जिसका फायदा उठा कर हैकर्स यूजर्स की सेंसिटिव इनफार्मेशन चुरा सकते हैं।
डेस्कटॉप का यूज करने वालों के लिए गूगल क्रोम में Vulnerability note CIVN-2023-0361 और Microsoft Edge ब्राउजर के लिए Vulnerability Note CIVN-2023-0362 में चेतावनी के बारे में विस्तार से बताया गया है। CERT-In ने इस बग को हाई सेवरिटी वाले इशू में लिस्ट किया है और तुरंत अपडेट जारी करने की सलाह दी है। अलर्ट के अनुसार, लिनक्स और मैक पर v120.0.6099.62 से पहले के Google Chrome वर्ज़न और विंडोज़ पर 120.0.6099.62/.63 से पहले के Google Chrome वर्ज़न का यूज करने वाला कोई भी व्यक्ति सिक्योरिटी रिस्क में है। इसी तरह, जो कोई भी 120.0.2210.61 वर्ज़न से पुराने माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का यूज कर रहा है उसका डाटा भी खतरे में है।
इस वीडियो से जानें Google Chrome Privacy and Security Settings
कहां कहां मिला बग?
CERT-In ने जानकारी देते हुए कहा है कि ये खामियां मीडिया स्ट्रीम, साइड पैनल सर्च और मीडिया कैप्चर में फ्री यूज के बाद सामने आई हैं। ऑटोफ़िल और वेब ब्राउजर यूआई में भी बग मिला है। एडवाइजरी में यह भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी हैकर इन खामियों का यूज करके आपके Google Chrome और Microsoft Edge ब्राउज़र से सारा डाटा चुरा सकता है।
सैमसंग यूजर्स के लिए भी सरकार ने जारी की थी चेतावनी
इस सप्ताह की शुरुआत में, CERT-In ने सैमसंग मोबाइल फोन यूजर्स के लिए भी एक अलर्ट जारी किया था। जिसमें UI में मौजूद कई खामियों के बारे में विस्तार से बताया गया था। सीईआरटी-इन के Researchers ने सैमसंग प्रोडक्ट्स में कई खामियों की पहचान की थी जिसका यूज करके हैकर्स आपकी सेंसिटिव इनफार्मेशन तक पहुंच सकते हैं साथ ही सिस्टम पर अपनी मर्जी से कोड भी एडिट कर सकते हैं।
इस वीडियो से जानें Chrome Security Features
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines