Google ने अपने AI चैटबॉट बार्ड को अपडेट करते हुए नए फीचर्स जारी किए हैं। अब बार्ड की सहायता से कोड जनरेशन, कोड डिबगिंग और स्पष्टीकरण सहित अन्य काम में प्रोग्रामिंग और सॉ़फ्टवेयर डवलपमेंट का काम किया जा सकेगा। इसके साथ ही कंपनी बहुत जल्दी कई प्रोग्रामिंग भाषाओं में सपोर्ट भी देगी। इनमें C++, Go, JAVA, Python और TypeScript सहित 20 से अधिक प्रोग्रामिंग भाषाओं को लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अब WhatsApp Call भी कर पाएंगे रिकॉर्ड, ये हैं आसान टिप्स
गूगल ने जानकारी देते हुए कहा कि अब यूजर आसानी से पायथन कोड को गूगल कोलैब पर ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कॉपी और पेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी। इसी प्रकार बार्ड गूगल शीट्स में डॉक्यूमेंट तैयार करने में भी सहायता कर सकेगा। कोड जनरेट करने के अलावा बार्ड कोड स्निपेट समझने में भी लोगों की मदद कर सकता है, खासकर उनके लिए जो पहली बार प्रोग्रामिंग के बारे में सीख रहे हैं।
कंपनी ने कहा कि यदि बार्ड आपको एक गलत संदेश या कोड देता है जो आपके इच्छित उद्देश्य को पूरा नहीं करता है, तो बस बार्ड को बताएं यह कोड काम नहीं करता है, कृपया इसे ठीक करें, और बार्ड आपको डीबग करने में मदद कर सकता है। हालांकि गूगल ने यह भी स्वीकार किया है कि बार्ड अभी भी अपनी आरंभिक अवस्था में है और कभी-कभी यह गलत, भ्रामक या गलत जानकारी प्रदान कर सकता है।
गूगल ने कहा कि यदि कोडिंग की बात करें तो संभवतया बार्ड आपको ऐसा वर्किंग कोड दे सकता है जो अधूरा हो और आपको अपनी मनमर्जी का आउटपुट नहीं दे पाएं। इसलिए यूजर्स को फिलहाल बार्ड के जवाब की जांच करने और टेस्टिंग की जरूरत होगी। दूसरे सेक्टर्स की बात करें तो बार्ड पहले से ही प्रेजेंटेशन तैयार करने और लेसन प्लान लिखने से लेकर नई रेसिपी का आविष्कार करने या एक्सरसाइज की दिनचर्या की योजना बनाने तक जैसे रोजमर्रा के कामों में लोगों की मदद कर रहा है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
6 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
8 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
11 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
13 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines