Google AI Assistant: गूगल ने पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में मेड बाय गूगल इवेंट में कई घोषणाओं के साथ-साथ Pixel 8 सीरीज का अनावरण किया। इवेंट के दौरान, Google ने अपने AI चैटबॉट बार्ड द्वारा संचालित बिल्कुल नए Google असिस्टेंट की भी घोषणा की है। ब्रांड ने दावा किया है कि इस नए असिस्टेंट की कार्यक्षमता अधिक होगी और यह ट्रिप की प्लान बनाने और संदेश भेजने सहित कई कार्यों में आपकी मदद कर सकता है।
सबसे पहले Pixel 8 और Galaxy S24 सीरीज में उपलब्ध होगा Google AI Assistant
9to5 google की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह नया AI असिस्टेंट सबसे पहले Pixel 8, Pixel 8 Pro और अपकमिंग Samsung Galaxy S24 सीरीज में उपलब्ध हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भविष्यवाणी नवीनतम Google ऐप बीटा के संस्करण 14.41 के अनुसार की गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुराने मॉडल Pixel 6 और नए गैलेक्सी S23 सीरीज में भी गूगल का नया AI असिस्टेंट मिल सकता है।
पिछले हफ्ते नए AI असिस्टेंट का अनावरण करते हुए, Google ने कहा कि यह आने वाले महीनों में कुछ चुनिंदा डिवाइसों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह भी कहा था कि बार्ड-संचालित असिस्टेंट एक “ऑप्ट-इन एक्सपीरिएंस” होगा। इसके साथ ही रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Google का नया असिस्टेंट सर्च जेनरेटर एक्सपीरियंस (SGE) के समान Google Labs का हिस्सा हो सकता है।
पिछले महीने, Google ने बार्ड के लिए कुछ नए फीचर्स की भी घोषणा की थी। इसमें जिसमें एडेप्टेड रिस्पॉन्स, बार्ड एक्सटेंशन और एक एडवांस Google It बटन शामिल थे।
यह भी पढ़ेंः OnePlus FREE में दे रहा है Accessories, इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का भी तगड़ा मौका
Google Pixel 8 Price In India
गूगल ने हाल ही में पिक्सल 8 सीरीज को पेश किया है। Pixel 8 दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 75,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,999 रुपये है। वहीं, Pixel 8 Pro की कीमत 1,06,999 रुपये है, जो 12GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines