Google ने हाल ही में एक बयान जारी कर कहा है कि कंपनी अपने Chrome ब्राउजर पर पीडीएफ फाइल्स के लिए इमेज को टेस्क्ट में बदलने का फीचर ला रही है। इस फीचर के लॉन्च होने के बाद जिस पीडीएफ में ऑल्ट टेक्स्ट नहीं है, उसमें भी स्क्रीन रीडर इमेज को टेक्स्ट में बदलकर उसे पढ़कर सुना सकता है। बता दें कि ऑल्ट टेक्स्ट इमेज के साथ जुड़ा हुआ उसका विवरण होता है, जिसे स्क्रीन रीडर पढ़ सकता है।
कंपनी का नया फीचर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा जो पूरी तरह से स्क्रीन रीडर पर निर्भर हैं। गूगल ने कहा है कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इस समस्या को ठीक करने में मदद करने के लिए बिल्ड-इन क्रोम ब्राउजर फीचर बना रही है। कंपनी ‘गेट इमेज डिस्क्रिप्शन’ फीचर का विस्तार कर रही है और पीडीएफ में और भी अधिक कार्यक्षमता जोड़ रही है, जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: Twitch के नए प्रोग्राम ‘Partner Plus’ से होगी युवाओं को मोटी कमाई, ध्यान रखनी होंगी ये शर्तें भी
Google का नया इमेज टू टेक्स्ट फीचर इन भाषाओं को करेगा सपोर्ट
Google के अनुसार, इमेज डिस्क्रिप्शन क्रोऐशियन, चेक, डच, इंग्लिश, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियाई, इतालवी, नॉर्वेजियन, पुर्तगाली, रूसी, स्पेनिश, स्वीडिश और तुर्की में उपलब्ध हैं। कंपनी क्रोम ब्राउजर में ‘रीडिंग मोड’ टूल भी ला रही है, जिसकी घोषणा उसने मार्च में की थी।
इसके अलावा कंपनी का नया टूल फॉन्ट को बड़ा कर और डिस्ट्रैक्शन को दूर कर छात्रों के लिए टेक्स्ट को पढ़ना आसान बना देगा। रीडिंग मोड सभी कंप्यूटरों पर क्रोम ब्राउजर के लिए भी उपलब्ध होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रीडिंग मोड और इमेज-टू-टेक्स्ट दोनों फीचर्स आने वाले महीनों में रोलआउट होने शुरू हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines