Google Account Hacked: गूगल अकाउंट का यूज तो आज हम सभी करते हैं लेकिन क्या हो अगर कोई आपका अकाउंट ही Log in कर ले। इतनी हाई सिक्योरिटी के बाद ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है और आप अब कहेंगे कि हमने तो अपने अकाउंट में पहले ही Two Step वेरिफिकेशन को ऑन किया हुआ है तो भला ये कैसे संभव है? तो बता दें हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि हैकर्स बिना पासवर्ड के कैसे गूगल अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए हैकर्स ने एक नया तरीका ढूंढ लिया है। खास बात यह है कि यूजर्स का पासवर्ड रीसेट होने के बाद भी हैकर उस अकाउंट को यूज कर सकता है।
अक्टूबर 2023 में सामने आया था मामला
Security Firm Analyzes CloudSEK और द इंडिपेंडेंट द्वारा इसकी रिपोर्ट की गई है। यह मुद्दा सबसे पहले तब सामने आया जब एक हैकर ने अक्टूबर 2023 में टेलीग्राम चैनल पर इसके बारे में जानकारी दी। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे Third-Party Cookies में Vulnerability के कारण Google अकाउंट हैक हो सकता है, जिसका यूज वेबसाइटों और ब्राउजर द्वारा यूजर्स को ट्रैक करने और उनकी एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए किया जाता है।
वीडियो से जानें Google अकाउंट सिक्योर करने का तरीका
Two Step वेरिफिकेशन होगा बायपास!
इसके अलावा, Google की जो Authentication Cookies यूजर्स को उनके लॉगिन डिटेल्स सेव और उन्हें दोबारा एंटर किए बिना लॉग इन करने में मदद करती है वही अब हैकर्स की मदद कर रही है। इसके अलावा हैकर्स ने अब Two Step वेरिफिकेशन को बायपास करने और इन Cookies को फिर से हासिल करने का भी एक तरीका ढूंढ लिया है।
ये भी पढ़ें : देखें 2024 में Apple क्या-क्या करेगा लॉन्च
पासवर्ड रीसेट भी नहीं बचा पाएगा आपका अकाउंट
CloudSEK ने अपने एक ब्लॉगपोस्ट में बताया है कि यह बग यूजर्स का पासवर्ड रिसेट होने के बाद भी Google सर्विस तक निरंतर पहुंच को बनाए रख सकता है। इस बीच, द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Google Chrome भी इस बग से निपटने के लिए सिक्योरिटी को बेहतर करने और यूजर्स को मैलवेयर का शिकार होने से बचाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
गूगल ने दी ये सलाह…
वहीं इस पर Google का कहना है कि हम रेगुलरली ऐसी खामियों के खिलाफ और मैलवेयर का शिकार होने वाले यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए लगातार सिक्योरिटी को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं। साथ ही कंपनी ने कहा है कि यूजर्स को अपने कंप्यूटर से किसी भी मैलवेयर को हटाने के लिए लगातार कदम उठाने चाहिए और फिशिंग और मैलवेयर डाउनलोड से बचाने के लिए क्रोम को समय पर अपडेट करें।
वीडियो से जानें Google Account रिकवर कैसे करें
https://www.youtube.com/shorts/ellMoNzefZg
ये भी पढ़ें : 15 हजार में किसका कैमरा बेस्ट?
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
8 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
10 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
13 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
15 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines