Kya Hai Google 67 Trend: अगर आप गूगल पर कुछ ऐसा सर्च करें और आपकी स्क्रीन अचानक हिलने-नाचने लगे, तो हैरान होना लाजमी है. लेकिन यह कोई गड़बड़ी नहीं, बल्कि गूगल का मज़ेदार इंटरनेट ट्रेंड है. आजकल 67 या 6-7 सर्च करने पर गूगल स्क्रीन को हिला देता है. यह फीचर एक वायरल मीम से जुड़ा है, जो अब इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन चुका है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर यह 67 ट्रेंड क्या है और गूगल इससे कैसे जुड़ गया.
क्या है Google 67 ट्रेंड
67 या ट्रेंड एक वायरल इंटरनेट मीम है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक अपनी जगह बना ली है. जब आप गूगल सर्च बार में 67 या 6-7 टाइप करते हैं, तो सर्च रिजल्ट खुलते ही पूरी स्क्रीन हिलने लगती है. ऐसा लगता है जैसे आपकी स्क्रीन डांस कर रही हो. यह मज़ेदार इफेक्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर काम करता है.
कहां से शुरू हुआ 67
इस ट्रेंड की शुरुआत फिलाडेल्फिया के रैपर स्क्रिल्ला के 2024 के गाने Doot Doot (6 7) से मानी जाती है. इस गाने में इस्तेमाल किया गया 6-7 फ्रेज धीरे-धीरे मीम बन गया. जब एक 6 फीट 7 इंच लंबे NBA खिलाड़ी इससे जुड़े, तो यह और ज्यादा वायरल हो गया. इसके बाद सोशल मीडिया, शॉर्ट वीडियो और यहां तक कि बास्केटबॉल गेम्स में भी इसका इस्तेमाल होने लगा.
क्या है 67 का मतलब
इस ट्रेंड की सबसे दिलचस्प बात यही है कि “67” का कोई तय मतलब नहीं है. Dictionary.com के मुताबिक, लोग इसे “सोसो” या “शायद ऐसा, शायद वैसा” जैसी फीलिंग दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. ज्यादातर लोग इसे सिर्फ मजाक और मस्ती के लिए बोलते हैं. यही वजह है कि यह एक स्लैंग की तरह पॉपुलर हो गया है.
67 के बारे में Dictionary.com ने क्या कहा
Dictionary.com ने 67 को साल का डिफाइनिंग एक्सप्रेशन घोषित किया है. डिक्शनरी मीडिया ग्रुप के स्टीव जॉनसन का कहना है कि यह एक तरह का इनसाइड जोक है. जब लोग इसे बोलते हैं, तो वे सिर्फ शब्द नहीं दोहरा रहे होते, बल्कि एक खास फीलिंग और मूड को एक्सप्रेस कर रहे होते हैं.
गूगल ने इस मीम को कैसे बनाया खास
गूगल अक्सर इंटरनेट कल्चर और ट्रेंड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करता रहता है. 67 ट्रेंड भी उसी का हिस्सा है. गूगल ने इस मीम को मजेदार बनाने के लिए सर्च रिजल्ट में स्क्रीन शेक इफेक्ट जोड़ दिया, जिससे यूजर्स को एक अलग और मजेदार अनुभव मिलता है.
कैसे नचाएं अपने फोन या कंप्यूटर की स्क्रीन
अगर आप भी इस ट्रेंड को ट्राई करना चाहते हैं, तो तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में गूगल क्रोम खोलें और गूगल सर्च पर जाएं. अब सर्च बार में 67 या 6-7 टाइप करें और एंटर दबाएं. जैसे ही सर्च रिजल्ट खुलेगा, आपकी स्क्रीन अपने आप हिलने लगेगी.
ये भी पढ़ें- Google Docs का नया कमाल का फीचर, झट से पकड़ में आएंगी गलतियां
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
4 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
6 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
8 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
9 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
11 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines