Flipkart UPI App Super.Money: फ्लिपकार्ट ने आज यानी 27 जून को नए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI ऐप, Super.Money, को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो वॉलमार्ट सपोर्टेड फिनटेक, फोनपे से अलग होने के एक साल से भी ज्यादा समय बाद पेश किया गया है। वर्तमान में बीटा मोड में, ऐप केवल 100,000 यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। आप सुपर.मनी को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
मिल रहे हैं जबरदस्त कैशबैक ऑफर
सुपर.मनी को सबसे खास इसका कैशबैक ऑफर बना रहा है। जहां कंपनी हर पेमेंट पर 5 परसेंट तक “एक्चुअल कैशबैक” ऑफर कर रही है। जहां कुछ ऐप्स आजकल कैशबैक के नाम पर कूपन चिपका देते हैं वहीं, सुपर.मनी अपने यूजर्स को अच्छे बेनिफिट्स दे रहा है। ऐप को स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ पार्टनरशिप करके फास्ट UPI सर्विस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक को बैंकिंग पार्टनर्स के रूप में लिस्ट किया गया है, जो नए ऐप को और भी ज्यादा ट्रस्टेड बना देता है।
ये भी पढ़ें : आ रहा है Motorola का सस्ता फोल्डेबल डिवाइस, लॉन्च से पहले जानें कीमत
कैसे करता है काम?
सुपर.मनी खास तरह के UPI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बनाया गया है, जो यूजर्स को अपने स्मार्टफोन का यूज करके तुरंत बैंक-टू-बैंक ट्रांसफर करने की सुविधा देता रहा है। ऐप मौजूदा बैंक अकाउंट के साथ आसानी से जुड़ जाता है, जिससे जबरदस्त पेमेंट एक्सपीरियंस मिलता है। यूजर्स अपने खर्च पर कैशबैक के साथ फास्ट और सिक्योर पेमेंट का मजा ले सकते हैं।
कैसे करें सेटअप?
सुपर.मनी को सेटअप करना बहुत आसान है। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानें…
- Google Play Store पर जाएं और सुपर.मनी डाउनलोड करें।
- रजिस्टर करने के लिए अपने बैंक खाते से जुड़े अपने मोबाइल नंबर का यूज करें।
- बैंकों की लिस्ट से अपना बैंक चुनें और अपना अकाउंट लिंक करें।
- सिक्योर पेमेंट के लिए UPI पिन सेट करें।
- एक बार सेट अप हो जाने के बाद, आप पेमेंट करना, पैसे ट्रांसफर करना और कैशबैक ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
11 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
16 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
18 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines