Flipkart Scam: आज के समय में हम सभी घर बैठे ढ़ेरों शॉपिंग करना पसंद करते हैं। चाहें किनारे की दुकान से राशन लाना हो या कपड़े, जूते से लेकर कोई गैजेट्स को खरीदना हो, हम सभी घर पर रहकर खरीदारी करना पसंद करते हैं। इसके लिए कहीं न कहीं दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट काफी प्रसिद्ध है। हालांकि, अगर आप भी फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाएं। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करना एक शख्स को काफी भारी पड़ गया।
76 हजार का लगा चूना
एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से 76 हजार रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया, जिसकी डिलीवरी होने के बाद वो हक्का-बक्का रह गया। दरअसल, शख्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से एप्पल का लैपटॉप मंगवाया था, वो ऑर्डर जब उसके घर आया तो वो खुद हैरान रह गया। डिब्बे के अंदर 76 हजार रुपये के मैकबुक की जगह 3 हजार रुपये के बोट स्पीकर मिला।
ये भी पढ़ें- Cyber Fraud Dial Number: साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करें इस नंबर पर डायल, हो जाएगा पैसा रिफंड!
एक्स पर की शिकायत
अथर्व खंडेलवाल नामक इस शख्स के साथ फ्लिपकार्ट फ्रॉड हुआ है, जिसकी शिकायत उसने एक्स यानी ट्विटर के माध्यम से की है। अथर्व ने अपनी आपबीती ट्विटर पर पोस्ट करके शेयर की, जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ऑर्डर को खोलकर चेक करने की जगह ओटीटी को शेयर करके एक गलती की है। एक्स पर फ्लिपकार्ट तक शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें कंपनी से रिफंड भी मिल गया है जिसे लेकर खुद अथर्व खंडेलवाल ने पुष्टि भी कर दी है।
Flipkart Scam से कैसे बचें?
आजकल ऑनलाइन फ्रॉड जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिससे बचने के लिए हमें खुद समझदारी से काम लेना होगा। कंपनी की ओर से स्कैम के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए एक ऑप्शन दिया जाता है जो ग्राहकों डिलीवरी ऑर्डर को लेने से पहले चेक करने की सुविधा देता है जिसे डिलीवर बॉय के सामने चेक करने के बाद लिया जा सकता है। साथ ही स्कैम से बचा भी जा सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
4 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
6 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
9 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
11 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines