SIM Card Fraud: दूरसंचार विभाग यानी DoT और तेलंगाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फेक सिम कार्ड रैकेट का पर्दाफाश किया है। DoT ने X पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि इस ऑपरेशन में 512 सिम स्लॉट वाले दो बॉक्स और 130 फेक सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। कहा जा रहा है कि इन सिम कार्ड्स का यूज बैंक फ्रॉड और साइबर फ्रॉड में कामों में किया जा सकता था। हैदराबाद यूनिट की इस रेड में जब्त किए गए सभी सिम कार्ड बीएसएनएल के बताए जा रहे हैं, जिससे इस मामले की गंभीरता काफी ज्यादा बढ़ जाती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
चेक किए जा रहे डाक्यूमेंट्स
दरअसल, जांच में खुलासा हुआ है कि एक एजेंट ने वोडाफोन-आइडिया के पॉइंट ऑफ सेल यानी POS के जरिए 500 से ज्यादा फेक सिम कार्ड बेचे थे। फिलहाल इन सिम कार्ड्स के लिए जमा किए गए डाक्यूमेंट्स को चेक किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सिम कार्ड इललीगल टेलीमार्केटिंग कंपनियों को बेचे गए, जो इनका यूज स्पैम कॉल्स और बल्क SMS सेंड करने में कर रही थीं।
POS एजेंट के खिलाफ FIR
वहीं, फेक सिम कार्ड खरीदने वाले ग्राहकों और POS एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले का मुख्या आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। DoT इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रहा है।
लाखों फर्जी नंबर्स को किया ब्लॉक
हाल ही में सरकार ने फेक सिम कार्ड से जुड़े मामलों पर सख्ती दिखाते हुए लाखों फर्जी नंबर्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इसके तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों यानी जियो, एयरटेल, VI और BSNL को DLT सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया गया है, जिससे इललीगल तौर से जारी किए गए सिम कार्ड्स को ट्रैक किया जा सके।
ये भी पढ़ें: लूट लो…iPhone 16 Pro पर मिल रहा है 10 हजार का Discount! फटाफट देखें डील
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines