Fake Website Scam: ऑनलाइन स्कैम करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्कैमर्स इसके लिए नया- नया तरीका निकाल रहे हैं। अब ये सिर्फ लॉटरी, टिकट, फ्री पास, बंपर डिस्काउंट और कैशबैक तक सीमित नहीं है। अब लोगों को नौकरी दैने के नाम पर स्कैम हो रहा है। अगर आप भी बेरोजगार हैं और ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ऑनलाइन कई ऐसे फर्जी वेबसाइट्स हैं जो लोगों को सरकारी नौकरी देने का दावा करते हैं। इन वेबसाइट्स को लेकर शिक्षा मंत्रालय की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
इस तरह लोग हो रहे स्कैम के शिकार
शिक्षा मंत्रालय में नौकरी के लिए इंटरनेट पर कई वेबसाइट्स उपलब्ध हैं। इनमें ज्यादातर फर्जी वेबसाइट हैं जहां सर्व शिक्षा अभियान में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन निकाले जा रहे हैं। इस पर आवेदन करने के लिए फीस के रूप में लोगों से वसूली की जा रही है। ये वेबसाइट खुद को असली होने का दावा करती है।
यह भी पढ़ें: Facebook यूजर्स को लग सकता है झटका, शुरू होने वाली है पेड सर्विस; डिटेल्स में जानें
सरकार ने किया अलर्ट
सरकार की तरफ से फर्जी वेबसाइट्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने अलर्ट करते हुए कहा है कि Sarvashiksha नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों से वसूली की जा रही है। नौकरी के लिए आवेदन देने से पहले वेबसाइट को चेक करना न भूलें। इन वेबसाइट्स के लेआउट, कंटेंट और प्रेजेंटेशन लगभग एक जैसे ही हैं।
PIB Fact Check ने इस वेबसाइट को बताया फर्जी
PIB Fact Check ने http://samagrashiksha.org वेबसाइट को फर्जी बताया है। इस एजेंसी के अनुसार सही वेबसाइट https://samagra.education.gov.in है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा मंत्रालय में नौकरी के लिए इस वेबसाइट के अलावा किसी और पर विश्वास नहीं करें।
ऐसे करें फर्जी वेबसाइट की पहचान
किसी भी फर्जी वेबसाइट को चेक करने के लिए फोन नंबर पर कॉल करें या फिर E-Mail कर जानकारी लें। वेबसाइट की स्पैलिंग को ध्यान से पढ़ें और शुरू में HTTP है या नहीं इसे भी चेक करें। इस तरह आप किसी भी फर्जी वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
5 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
8 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
9 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
9 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
12 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines