Facebook Pregnancy Job Scam: भारत में पिछले कुछ सालों से स्कैम और फ्रॉड के मामले हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। फ्रॉडस्टर्स और हैकर्स द्वारा तरह-तरह के तरीकों को अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाया जा रहा है। सिर्फ मैसेज, ओटीपी या लिंक पर क्लिक करने से नहीं बल्कि लोग अन्य तरह से भी स्कैमर्स द्वारा शिकार बन जाते हैं लेकिन हाल ही में फेसबुक पर ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस’ नामक एक नया स्कैम तेजी से फैल रहा है। आइये जानते हैं क्या है ये स्कैम और आप इससे कैसे बच सकते हैं।
क्या है ये प्रेगनेंसी स्कैम?
दरअसल Facebook पर एक पेज का पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कहती है कि वह शादीशुदा है लेकिन अपने पति के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण उसके साथ बच्चे पैदा नहीं कर सकती। साथ ही महिला कहती है कि वह किसी भी ऐसे पुरुष को 10 लाख रुपये देने को तैयार हैं जो उन्हें प्रेग्नेंट कर सके। वीडियो के एंड में एक पुरुष की आवाज में इस पुरे प्रेगनेंसी जॉब के बारे में बताया जाता है कि कोई व्यक्ति कैसे इसका लाभ उठा सकता है।
ये भी पढ़ें : S24 खरीदें या OnePlus 12 के लिए करें इंतजार?
कई लोग इस स्कैम का हुए शिकार!
अभी तक कई लोग इस स्कैम का शिकार हो चुके हैं बिहार पुलिस ने इस मामले में करीब आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बावजूद इसके अभी भी इन स्कैम्स को बढ़ावा देने वाले कई फेसबुक पेज चल रहे हैं। आसानी से पैसे कमाने के चक्कर में कई लोग हजारों रुपये गंवा बैठते हैं और अक्सर शिकायत दर्ज करने में भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।
स्कैम हो जाए तो क्या करें?
अगर आप भी ऐसे किसी स्कैम का शिकार हो गए हैं कि तो तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर इसकी रिपोर्ट करें या फिर इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जा कर करें। बता दें कि इसे खासकर साइबर क्राइस के मामलों को रिपोर्ट फाइल करने के लिए ही तैयार किया गया है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
18 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
21 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
22 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines