Elon Musk Tweet: दुनियाभर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पिछले काफी महीनों से सुर्खियों में है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म की पूरी रूप-रेखा को बदलकर रख दी है। ब्लू टिक पेड सर्विस की घोषणा के बाद मस्क ने कई बड़े फैसले लिए हैं।
वहीं, अब एलन मस्क ने नई घोषणा में ट्विटर के यूजर्स को ट्वीट के जरिए कहा है कि लोगों के फॉलोअर्स कम हो सकते हैं।साथ में इसके पीछे की वजह भी बताई है। आइए जानते हैं कि ट्विटर पर अकाउंट्स से फॉलोअर्स कैसे कम हो सकते हैं?
फॉलोअर्स हटाने के पीछे होगा ट्वीटर का हाथ
दरअसल, मस्क ने ऐलान किया है कि उन अकाउंट को अब रद्द किया जाएगा, जो लंबे समय से यूज नहीं किए जा रहे हैं या फिर एक्टीव नहीं रहते हैं। ऐसे में अगर यूजर्स के अकाउंट से फॉलोअर्स घटते हैं तो इसके पीछे ये ही वजह हो सकती है कि उनके अकाउंट में वो अकाउंट्स थे जो काफी समय से एक्टिव नहीं थे।
मस्क ने किया ये ट्वीट
ट्विटर पर एलन मस्क ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि वो उन खातों हटाने जा रहे हैं जो कई सालों से एक्टिव नहीं है। साथ ही ये भी कहा कि उन अकाउंट्स को सस्पेंड करने के कारण आपके फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देखी जा सकती है।
इन लोगों को मिला फ्री ब्लू टिक
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल के अंत में ट्विटर से कुछ सेलिब्रिटी, मीडिया समेत अन्य हाई प्रोफाइल अकाउंट्स पर ट्विटर के ब्लू टिक को फिर से फ्री में वापस दे दिया गया था। ऐसे में कई प्राप्तकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो ‘व्यक्तिगत रूप से कुछ (सब्सक्रिप्श) के लिए भुगतान कर रहे थे।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
59 mins agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
21 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines