Elon Musk TikTok Acquisition: अमेरिका में टिकटॉक का फ्यूचर इन दिनों खतरे में है। यूएस सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इसे बैन करने पर बड़ा फैसला ले सकती है। राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अप्रैल में हस्ताक्षरित एक कानून के अनुसार, TikTok को अब अपनी चीनी कंपनी ByteDance से अलग होना होगा नहीं तो 19 जनवरी से ऐप पर US में बैन लग सकता है, जो अमेरिका में किसी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाया गया पहला बैन होगा। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि Elon Musk ट्विटर के बाद TikTok को खरीद सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
टिकटॉक बैन पर एलन मस्क ने क्या कहा?
टिकटॉक पर बैन की खबरों के बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अब एलन मस्क को TikTok खरीद लेना चाहिए। पिछले साल भी Musk ने कहा था कि वह TikTok पर बैन के पक्ष में नहीं हैं, भले ही इसका फायदा उनके प्लेटफॉर्म X को मिले। मस्क ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया है। हालांकि, उस वक्त भी मस्क ने TikTok को खरीदने के बारे में कुछ नहीं कहा।
टिकटॉक खरीदने की रेस में और कौन?
बता दें कि इससे पहले टिकटॉक खरीदने की इच्छा अमेरिकी बिजनेस टायकून और शार्क टैंक स्टार केविन ओ’लेरी ने भी जताई है। हालांकि, उन्होंने कहा था कि इस डील को सफल बनाने के लिए उन्हें डोनाल्ड ट्रंप की मदद चाहिए। ट्रंप, जिन्होंने 2020 में टिकटॉक पर बैन लगाने की कोशिश की थी, अब बैन को टालने की कोशिश कर रहे हैं। अभी टिकटॉक को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का रुख बदल गया है। इतना ही नहीं उन्होंने बैन को 90 दिनों के लिए रोकने की भी मांग की है ताकि मुद्दे को सुलझाने के लिए और टाइम मिल सके।
अमेरिका का अपना टिकटॉक?
ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या अमेरिका खुद का TikTok जैसा ऐप लॉन्च करेगा? ByteDance से अलग होकर अगर टिकटॉक पूरी तरह से अमेरिकी बनाया जाए, तो ये न सिर्फ बैन के मुद्दे को सॉल्व कर देगा, बल्कि डेटा प्राइवेसी को लेकर उठ रहे सवालों को भी खत्म कर सकता है। बता दें कि इंडिया में भी TikTok को राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और चीनी कनेक्शन के कारण बैन किया गया था। ऐसे में अगर टिकटॉक अमेरिका का हो जाता है तो भारत भी इस ऐप से बैन हटाने के बारे में विचार कर सकता है।
ये भी पढ़ें : Samsung के इन 3 प्रीमियम स्मार्टफोन्स की धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें बेस्ट डील्स
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
11 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
15 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
17 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
18 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
18 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines