Elon Musk Grok 3 : पिछले कुछ वक्त से ChatGPT और DeepSeek जैसे AI चैटबॉट काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इसी बीच दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने दावा किया है कि उनका नया AI चैटबॉट, ग्रोक 3 मौजूदा कॉम्पिटिटर्स जैसे चैटजीपीटी और डीपसीक से बेहतर होने वाला है। दरअसल मस्क ने यह दावा दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के दौरान किया और कहा कि ग्रोक 3 लॉन्च के लिए तैयार है और इसे अगले एक से दो हफ्तों में पेश किया जाएगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने यह भी बताया है कि ग्रोक 3 ने रीजनिंग एबिलिटी के मामले में अन्य AI मॉडल्स से बेहतर परफॉर्मेंस दी है।
दिग्गज कंपनियों को मस्क देंगे टक्कर
मस्क की AI कंपनी xAI, अब Microsoft, OpenAI और Google जैसी दिग्गज कंपनियों को सीधे टक्कर देने के लिए तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि मस्क OpenAI के Co-founders में से एक थे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को इस कंपनी से अलग कर लिया और अब इसे सख्त टक्कर देने की तैयारी में जुटे हुआ हैं।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने रखा 84 हजार करोड़ का ऑफर तो OpenAI के CEO ने लिए मजे! जानें पूरा मामला
OpenAI को खरीदने का रखा ऑफर
वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में मस्क ने OpenAI को खरीदने के लिए $97.4 बिलियन यानी करीब 84 हजार 600 करोड़ रुपए का बड़ा ऑफर रखा था। हालांकि, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने इस प्रस्ताव को सीधे तौर पर ठुकरा दिया था। इसके बाद ऑल्टमैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि थैंक यू, लेकिन अगर आप ट्विटर बेचना चाहते हैं तो बताइए। इस जवाब के बाद कई यूजर्स ने इस पर खूब मजे लिए।
क्या ग्रोक 3 दे पाएगा OpenAI को टक्कर?
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ग्रोक 3 रियल में चैटजीपीटी और अन्य AI चैटबॉट्स से बेहतर काम कर पाता है या नहीं। मस्क के दावे बड़े जरूर हैं, लेकिन AI की दुनिया में असली मुकाबला इसके लॉन्च के बाद ही देखने को मिलेगा। हाल ही में OpenAI ने भी अपने चैटबॉट में ‘Reason’ के नाम से नया फीचर ऐड किया है जो रीजनिंग में चैटबॉट को बेहतर बना देता है।
संबंधित खबरें
Temple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 hr agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
5 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
22 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines