Elon Musk Claimed WhatsApp is Spyware: ऐसा लगता है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क सुर्खियों में रहने के लिए कोई न कोई वजह ढूंढ ही लेते हैं। हाल ही में उन्होंने वॉट्सऐप को लेकर यह दावा किया था कि प्लेटफॉर्म यूजर्स का डाटा एक्सपोर्ट कर रहा है। दरअसल मस्क ने एक अपने हालिया ट्वीट में कहा था कि वॉट्सऐप हर रात अपने करोड़ों यूजर्स के डेटा को एक्सपोर्ट करता है और बाद में इस डाटा का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए टारगेट ऑडियंस सेट करने के लिए किया जाता है। अब मस्क ने फिर से एक ट्वीट के जवाब में WhatsApp को एक ‘Spyware’ बताया है। चलिए जानें क्या है पूरा मामला…
क्या है पूरा मामला?
दरअसल हाल ही में X पर एक ग्राफ़िक डिजाइनर (DogeDesigner) ने ट्वीट किया है जिस पर एलन मस्क ने रियेक्ट किया है। शख्स ने ट्वीट में बताया है कि उसने सुबह 6:15 बजे अपने दोस्त को एक बैग ढूंढ़ने के लिए मैसेज किया था। इसके बाद उसने जब सुबह 8:55 बजे अपना इंस्टाग्राम ओपन किया तो उसे इंस्टाग्राम ऐप पर बैग के विज्ञापन दिखाई देने लगे। अब सवाल ये है कि अगर व्हाट्सएप मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, तो अचानक से उसे बैग के एड्स क्यों दिखाई दे रहे थे? तो क्या सच में व्हाट्सएप हमारे मैसेज पढ़ रहा है? इसी ट्वीट पर एलन मस्क ने भी रियेक्ट किया है और WhatsApp को ‘Spyware’ बताया है।
WABetaInfo ने दिया जवाब
एलन मस्क के इस दावे के बाद WABetaInfo जो WhatsApp पर आने वाले नए फीचर्स और अपडेट की जानकारी देता है उसने अब मस्क के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि मेटा के ऐप पर ऐसे आरोप लगाना आसान है। कुछ लोगों का मानना है कि ऐप पर एन्क्रिप्शन मौजूद नहीं है या WhatsApp अभी भी एन्क्रिप्ट किए गए मैसेज और कंटेंट तक पहुंच सकता है। आइए एक पल के लिए मान लें कि यह सच है। इसका मतलब होगा कि कंपनी ने एक बैकडोर बनाया हुआ है। किसी भी इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन में एक बैकडोर किसी को भी, न कि केवल कंपनी को, मैसेज तक पहुंचने की सुविधा देगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
भारत से चला जाएगा WhatsApp?
इतना ही नहीं WABetaInfo ने यह भी कहा है कि अगर भारत सरकार WhatsApp को ओरिजिनल सेंडर्स का पता लगाने के लिए बाध्य करती है, तो WhatsApp भारत में अपने ऐप को बंद करने पर भी विचार कर सकता है। आपको पता होना चाहिए कि भारत WhatsApp के सबसे बड़े मार्केट में से एक है। भारत से बाहर निकलना WhatsApp के लिए एक बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि कई व्यवसाय अपने ग्राहकों के साथ बातचीत करने के लिए ऐप का यूज करते हैं। हालांकि, WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी को हर चीज में ऊपर रखता आया है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
5 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
7 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
10 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
12 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines