X Banned Over 2 Lakh Accounts In India: एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स कॉर्प (पूर्व में ट्विटर) ने 26 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच भारत में रिकॉर्ड 2,37,339 अकाउंट को बंद कर दिया है। जिन अकाउंटों पर प्रतिबंध लगाया गया है उसमें ज्यादातर बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देने वाले एक्स अकाउंट शामिल है। इसके अलावा 2,755 अकाउंट्स को देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में बंद किया गया है।
प्लेटफॉर्म ने क्यों बंद किए 2 लाख से अधिक अकाउंट?
एक्स ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उसे अपनी शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से एक ही समय सीमा में भारतीय एक्स यूजर्स से 3,229 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा, एक्स ने 78 अन्य शिकायतों पर कार्रवाई की जो अकाउंट निलंबन के खिलाफ अपील कर रही थीं।
कंपनी ने क्या कहा है?
कंपनी ने कहा, “स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद हमने इनमें से 43 अकाउंट्स के निलंबन को पलट दिया। शेष रिपोर्ट किए गए खाते निलंबित रहेंगे।” इसमें कहा गया है, “हमें इस रिपोर्टिंग अवधि के दौरान अकाउंट्स के बारे में सामान्य प्रश्नों से संबंधित 53 अनुरोध प्राप्त हुए।” भारत से सबसे अधिक शिकायतें हेटफुल कंडक्ट (1,424) को लेकर थीं। इसके अलावा दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (917), बाल यौन शोषण (366), और संवेदनशील वयस्क सामग्री (231) थीं।
ये भी पढ़ेंः iPhone 16 से गायब हो सकता है Dynamic Island? देखें फिर कैसा होगा फोन का डिजाइन
6 अगस्त से 25 सितंबर के बीच एक्स ने बंद किए 5 लाख से अधिक अकाउंट
6 अगस्त से 25 सितंबर के बीच एक्स (X) ने भारत में 5,57,764 अकाउंट को बैन कर दिया है। इसके अलावा एक्स ने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,675 अकाउंट्स को भी बंद किया है।
26 जुलाई से 25 अगस्त के बीच, कंपनी ने देश में अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में 12,80,107 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया और 2,307 खातों को डिलीट कर दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क के एक्स ने इजराइल-हमास युद्ध के बीच 325,000 से अधिक कंटेंट पर “कार्रवाई” की है, जो उसकी सर्विस की शर्तों का उल्लंघन करती है। इसमें हिंसक भाषण और घृणित आचरण भी शामिल है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
20 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
22 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
23 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines