Elon Musk xAI Startup: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद इस क्षेत्र में नया दांव खेला है। मस्क ने AI को टक्कर देने के लिए अपना नया स्टार्टअप xAI लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क ने xAI बुधवार को अपनी वेबसाइट को लॉन्च किया है। बता दें कि एलन मस्क ने कई मौकों पर एआई को रोकने की बात कर चुके थे।
मस्क ने ट्विटर पर इसकी घोषणा कर जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि एआई स्टार्टअप के लिए इंजीनियरों की एक टीम भी बनाई गई है। टीम में शामिल इंजीनियर्स ने अल्फाबेट के स्वामित्व वाली Google से लेकर Microsoft और OpenAI तक की कंपनियों में काम किया है।
मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि वास्तविकता को समझने के लिए @xAI के गठन की घोषणा की जा रही है। वहीं, एलन मस्क के एक्सएआई ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से कहा कि xAI 14 जुलाई को एक ट्विटर स्पेस इवेंट आयोजित करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क ने मार्च में X.AI Corp नाम की एक फर्म रजिस्टर्ड की थी। फर्म में मस्क को एकमात्र डायरेक्टर और मस्क के फैमिली ऑफिस के प्रबंध निदेशक जेरेड बिर्चेल को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वेबसाइट ने उन इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक आवेदन पत्र भी लिस्ट किया है जो स्टार्टअप का हिस्सा बनना चाहते हैं।
एक्सएआई की वर्तमान टीम का दावा है कि उनलोगों ने डीपमाइंड, ओपनएआई, गूगल रिसर्च, माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च, टेस्ला और टोरंटो यूनिवर्सिटी समेत कई संगठनों में काम किया है।
अप्रैल में मस्क ने कहा था कि वो माइक्रोसॉफ्ट के ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के प्रतिद्वंद्वी के रूप में एआई बनाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने एआई के नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी चिंता व्यक्त की और इस इसे सभ्यतागत विनाश की संभावना कहा था।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines