Earbuds cleaning tips: आज के समय में ईयरबड्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऑफिस में काम करते हुए, सफर के दौरान, जिम में या खाली समय में हर जगह ईयरबड्स का इस्तेमाल होता है. लेकिन जिस डिवाइस को हम दिन में कई बार कानों में लगाते हैं, उसकी सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.क्या आपको पता है जो ईयरबड्स आप रोज यूज कर रहे हैं उसमें किचन सिंक से 6 गुना ज्यादा बैक्टीरिया हो सकता है. ऐसे में गंदे ईयरबड्स न सिर्फ साउंड क्वालिटी बिगाड़ते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं.
गंदे ईयरबड्स से होने वाले जोखिम
ईयरबड्स दिनभर कई जगहों के संपर्क में आते हैं हाथ, टेबल, कार, जिम का सामान, पॉकेट या बैग. इन सभी जगहों से जमा हुई गंदगी और बैक्टीरिया सीधे कान के अंदर पहुंच जाते हैं. यही वजह है कि ईयरबड्स पर मौजूद बैक्टीरिया कान के इंफेक्शन की बड़ी वजह बनते हैं. रिसर्च के मुताबिक, हेडफोन पर किचन के कटिंग बोर्ड से 2,700 गुना ज्यादा और किचन सिंक से 6 गुना ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं. इससे कान में खुजली, रैशेज, एलर्जी और जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
फंगल इंफेक्शन का बढ़ता खतरा
एक्सेसरीज ब्रांड गेलियस के अनुसार, ईयरबड्स से जुड़ी एक नई समस्या सामने आ रही है, जिसे ओटोमाइकोसिस कहा जाता है. यह एक फंगल इंफेक्शन है. डॉक्टरों का मानना है कि इन-ईयर ईयरबड्स, जो लंबे समय तक कान के अंदर रहते हैं, उनमें बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनप सकते हैं. इससे कान में दर्द, डिस्चार्ज और सुनने में परेशानी हो सकती है.
ईयरवैक्स जमा होने की समस्या
कान अपने आप साफ होने की क्षमता रखते हैं, लेकिन लंबे समय तक ईयरबड्स पहनने से यह प्रक्रिया प्रभावित होती है. ईयरबड्स कान पर दबाव बनाते हैं, जिससे वैक्स बाहर नहीं निकल पाता. धीरे-धीरे यह वैक्स जमकर सख्त हो सकता है, जिसे इम्पैक्टेड ईयरवैक्स कहा जाता है. इससे सुनाई देना कम हो सकता है और असहजता महसूस होती है.
स्विमर्स ईयर का भी खतरा
ईयरबड्स पहनने से स्विमर्स ईयर का खतरा भी बढ़ सकता है. यह बाहरी कान की नली में होने वाला बैक्टीरियल इंफेक्शन है. ईयरबड्स कान के अंदर नमी को फंसा लेते हैं, जिससे बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिलता है. अगर ईयरबड्स पहले से गंदे हों, तो यह खतरा और बढ़ जाता है. पानी के आसपास ईयरबड्स पहनने से बचना चाहिए और इस्तेमाल से पहले उन्हें पूरी तरह साफ और सूखा होना चाहिए.
ऐसे करें ईयरबड्स की सफाई
ईयरबड्स को साफ करने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती. एक मुलायम और सूखे कपड़े से उनकी बाहरी सतह साफ करें. इन-ईयर ईयरबड्स के जाली वाले हिस्से को हल्के हाथ से सॉफ्ट टूथब्रश से साफ किया जा सकता है. कभी भी ईयरबड्स को पानी से न धोएं, क्योंकि इससे अंदरूनी हिस्से खराब हो सकते हैं. अगर रोज़ इस्तेमाल करते हैं, तो महीने में कम से कम एक बार सफाई जरूर करें.
थोड़ी सी सावधानी और नियमित सफाई से ईयरबड्स को सुरक्षित और साफ रखा जा सकता है. इससे न सिर्फ कानों की सेहत बनी रहती है, बल्कि ईयरबड्स की उम्र और परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है.
ये भी पढ़ें- Google पर कभी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है जेल
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
5 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines