नई दिल्ली: जमाना तकनीक का है। आए दिन अपडेट हो रही जिंदगी जिंदगी जितनी आसान हो रही है, उतने ही इसमें खतरे भी हैं। ऐसा ही एक खतरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के साथ भी है। तकनीकी जानकारों की मानें तो AI का इस्तेमाल करने वालों को बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस या किसी दूसरे सार्वजनिक स्थान पर लैपटॉप पर पासवर्ड जैसी डिटेल भरते वक्त यह चोरी हो सकता है। हैकर्स अब आपकी टाइपिंग की आवाज सुनकर पता लगा रहे हैं कि आपने कौन सी की प्रेस की है।
हाल ही में 3 अगस्त को प्रकाशित एक शोध में शोधकर्ताओं की तरफ से इस बात पर जोर दिया गया है कि हैकर्स AI टूल के जरिये आपके कीस्ट्रोक्स को ‘सुन’ सकते हैं, जिसका इस्तेमाल आपका पासवर्ड चुराने के लिए किया जा सकता है। जहां तक इसकी वजह की बात है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में टाइपिंग साउंड को सुनकर दबाए जा रहे बटन को पहचानने की क्षमता है।
मिली जानकारी के अनुसार डरहम, सरे और रॉयल होलोवे विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं नेअपनी स्टडी में पाया कि AI टूल ने की-स्ट्रोक साउंड से पासवर्ड समेत टेक्स्ट को 90% से ज्यादा एक्युरेसी के साथ समझा। यह बात बड़ी चौंकाने वाली है कि माइक्रोफोन तरह-तरह के टाइपिंग पैटर्न को पहचान सकते हैं। ऐसे में अपना डाटा चोरी होने से बचाने के लिए हमें लैपटॉप का पब्लिकली यूज करने से बचना चाहिए।
एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने वाले रिसर्चर्स ने बताया कि उन्होंने अपने अध्ययन के दौरान मैकबुक प्रो पर 36 बटन में से हर किसी को 25 बार दबाकर उससे निकलने वाली आवाज को रिकॉर्ड किया। इसके बाद उसे AI मॉडल में डाला। उन्होंने बताया कि जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर से रिकॉर्ड मैकबुक टाइपिंग साउंड का एक्युरेसी रेट 93% था। iPhone 13 mini से रिकॉर्ड डॉटा को परखा गया तो AI टूल एक्युरेसी रेट 2 और बढ़कर 95% तक पहुंच गया।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
13 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
15 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
18 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
20 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines