Dark Web Selling Personal Data: डील के बाद एलन मस्क और ट्विटर दोनों सुर्खियों में है। मस्क ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद से प्लेटफॉर्म पर कई बड़े बदलाव किए, लोगों की छंटनी भी की तो कुछ नए फीचर्स भी जारी किए। ऐसे में कई लोगों की नजर में ट्विटर पहले की तुलना में सही नहीं हुआ है। इसे लेकर लगातार कई यूजर्स शिकायत भी कर रहे हैं।
वहीं, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चलता है कि एक हैकर ट्विटर यूजर्स का डेटा चुरा रहा है। अब तक करीब 40 करोड़ यूजर्स का डेटा चुरा चुका है। इनमें अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan), गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) समेत कई प्रसिद्ध नाम भी शामिल हैं। इन सभी के निजी डेटा को डार्क वेब पर बेचा जा रहा है।
Dark Web Selling Personal Data
इजराइली साइबर इंटेलिजेंस हडसन रॉक (Hudson Rock) की ओर से एक रिपोर्ट में डेटा लीक करने की जानकारी साझा की गई है। कंपनी की ओर से खुलासा किया गया है कि डार्क वेब पर ट्विटर यूजरों का पर्सनल डेटा सेल किया जा रहा है। इनमें यूजर्स का नाम, ईमेल, यूजर नेम समेत मोबाइल नंबर शामिल है।
और पढ़िए – Nubia Red Magic 8 Pro Series की मार्केट में एंट्री, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ…
अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक मामला
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ट्विटर यूजर्स का डेटा हैकर ने लीक किया हो, लेकिन इस बार सबसे बड़ा डेटा लीक होने का मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले 5.4 मिलियन ट्विटर यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हुआ था।
बता दें कि डार्क वेब पर डेटा का एक नमूना शेयर किया गया है जिसमें कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। इसे देखकर लग रहा है कि हैकर की नजर खासतौर पर हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स पर है और उनके डेटा को हैक किया गया है।
हडसन रॉक की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर API vulnerability के वजह से करोड़ों यूजर्स का पर्सनल डेटा चुराने में सफल हुआ है। इसके अलावा किसी बग के कारण भी लीक होने की संभावना बताई जा रही है। हडसन रॉक की ओर से एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है जिसमें डार्क वेब पर हैकर की पोस्ट नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines