Cyber Crime Online Complaint Process: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग साइबर क्राइम के मामले सामने आते रहते हैं। बिजली बिल भरने से लेकर किसी को पैसे भेजने या अन्य तरह के बैंक संबंधित कार्यों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का यूज किया जाता है। इसके लिए इंटरनेट का भी काफी ज्यादा यूज होता है। ऐसे में साइबर क्राइम जैसे- ऑनलाइन स्कैम या फ्रॉड, साइबर अटैक, बैंकिंग फ्रॉड आदि होने की संभावना रहती है।
इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय सरकार ने साइबर क्राइम पोर्टल पेश कर रखा है जिसमें यूजर्स अपनी शिकायतों को तुरंत दर्ज कर सकते हैं। अगर कोई साइबर क्राइम का शिकार हो जाए तो वो इस साइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे में साइबर क्राइम की रिपोर्ट की जा सकती है।
अभी पढ़ें – Instant Loan Apps Scam: दिल्ली पुलिस ने जारी की लोन स्कैम ऐप्स की लिस्ट, इनकी तरफ देखे भी नहीं
साइबर क्राइम की शिकायत कैसे दर्ज करें?
- सबसे पहले साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in ओपन करें।
- यहां पर ‘File A Complaint’ का विकल्प होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद नियम और शर्तें (Terms and Conditions) स्वीकार करें।
- अब ‘Report Under Cyber Crime’ बटन पर टैब करें।
पहले कर लें साइट पर लॉग इन
- लॉग इन करने के लिए अपनी डिटेल्स दें।
- अगर पहली बार लॉग इन कर रहे हैं तो पहले आईडी क्रिएट कर लें।
- इसके लिए ‘Citizen Login’ को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद अपने राज्य, अपना नाम और मोबाइल नंबर एंटर करें।
- आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी और कैप्चा को दर्ज करने के बाद सबमिट का बटन दबा दें।
ऐसे दर्ज करें शिकायत
- लॉनइन करने के बाद एक और पेज ओपन होगा जिसमें एक फॉर्म शो होगा।
- इस फॉर्म में 4 पार्ट होते हैं जिसमें आपको अपनी जरूरी जानकारी एंटर करनी होगी।
- फॉर्म में इंसिडेंट, सस्पेक्ट, कंप्लेंट डिटेल्स समेत प्रीव्यू और सबमिट शामिल है।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के साथ सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
- सभी जानकारी को रिव्यू करके सबमिट पर टैप कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Amazon Deal of the Day: मोटे डिस्काउंट पर घर ले आएं स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स और लैपटॉप
इस तरह से आपकी शिकयत दर्ज हो जाएगी और फिर आप पीडीएफ फाइल को अपने फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines