Crash Detection Feature: iPhone और गूगल के क्रैश डिटेक्शन फीचर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह फीचर अब आपको जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज और सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 पर भी देखने को मिलने वाला है। एक डेवलपर ने हाल ही में गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में ‘कार क्रैश डिटेक्ट वेकअप’ नाम का एक नया सेंसर होने का दावा किया है, जिसके बाद से कहा जा रहा है कि दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज इस फीचर को अपने फ्लैगशिप फोन में जल्द ला सकता है।
Apple और Google दे रहा फीचर
बता दें कि Apple और Google दोनों ही अपने स्मार्टफोन्स पर इस फीचर को पहले से ही ऑफर कर रहे हैं, सबसे पहले एप्पल ने iPhone 14 पर इस फीचर को रोल आउट किया था। इसके बाद अमेरिका में Pixel 4 के साथ गूगल ने भारत और अन्य बाजारों में इस फीचर को रोल आउट किया।
वीडियो से भी जानें ये फीचर
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
सेंसर हुआ स्पॉट
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर टास्कर ऐप पर भी इस सेंसर को स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे ‘Special Trigger’ मोड के साथ कार क्रैश डिटेक्ट वेकअप नाम का एक सेंसर मिला है। यह एक मिक्स्ड वर्चुअल सेंसर है, जिसका मतलब है कि यह कई फिजिकल सेंसर से डाटा लेगा और इसे रीड करने के लिए प्रोसेस करता है कि क्या कोई कार एक्सीडेंट हुआ है?
गैलेक्सी S24 सीरीज में भी मिला फीचर
डेवलपर को सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज में भी एक ऐसा ही सेंसर मिल है। खास बात यह है कि रिपोर्ट में सैमसंग के वन यूआई 6.1 बिल्ड में मोकामोबाइल नाम का एक हिडन ऐप भी देखा गया है, जिसमें कार क्रैश सेंसर को शुरू करने और बंद करने के लिए कोड हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि क्रैश डिटेक्शन फीचर को कार एक्सीडेंट का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
23 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines