How to Create customized Christmas wish: क्रिसमस के मौके पर अगर आप अपनों को कुछ अलग, मजेदार और पर्सनल तरीके से विश करना चाहते हैं, तो ChatGPT आपके काम आ सकता है. ChatGPT का एक खास फेस्टिव फीचर आपकी साधारण सी विश को क्रिएटिव विश में बदल देगा. इतना ही नहीं वो आपकी कस्टमाइट विश भी बना देगा. जैसे आपकी फोटो को को सांता क्लॉज के पर्सनल मैसेज में बदल देता है.
यह एक डिजिटल सरप्राइज है, जिसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है और जो आपकी क्रिसमस विश को यादगार बना सकता है. आइए जानते हैं कैसे इसे बनाया जा सकता है.
ChatGPT का खास क्रिसमस फीचर क्या है
ChatGPT में मौजूद यह फेस्टिव फीचर खासतौर पर क्रिसमस के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी मदद से यूजर अपनी फोटो के जरिए एक छोटा सा सांता थीम वाला मैसेज, ग्रीटिंग कार्ड या वीडियो पा सकता है, जो पूरी तरह पर्सनल होता है. यही वजह है कि यह फीचर आम टेक्स्ट विश से कहीं ज्यादा खास लगता है.
ChatGPT से कैसे बनेगा क्रिसमस मैसेज
इस फीचर को एक्टिव करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में या कम्प्यूटर पर ChatGPT खोलें और नई चैट शुरू करें. यहां आप गिफ्ट वाला इमोजी भेज सकते हैं या फिर Christmas जैसा कोई छोटा सा शब्द लिख सकते हैं या Ho ho ho, down the chimney we go! जैसे दिख रहे टैक्ट पर क्लिक कर सकते हैं. इससे सिस्टम संकेत मिल जाता है कि आप ये फीचर इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसके बाद चैट ChatGPT खुद आपको आगे के स्टेप्स बता देगा.
मांगे जाने पर साफ सेल्फी अपलोड करें
इधर कस्टमाइज मैसेज बनाने के लिए अगले स्टेप में ChatGPT आपसे आपकी सेल्फी अपलोड करने के लिए कहेगा. इसके बाद वीडियो बनाने के लिए वीडियो से जुड़े कुछ सवाल पुछेगा, जैसे आपको किस तरह का वीडियो चाहिए और उसके लिए आपको ऑप्शन भी देगा आप वो ऑप्शन चुन सकते हैं या जैसा वीडियो आप चाहते हैं वो प्रो्म्प्ट लिख सकते हैं. ध्यान रखें कि फोटो साफ हो और चेहरा ठीक से नजर आ रहा हो. बहुत ज्यादा एडिटेड या प्रोफेशनल फोटो की जरूरत नहीं होती. एक साधारण और नेचुरल सेल्फी इस फीचर के लिए सबसे सही रहती है. (बता दें ये प्रोसेस टाइम टेकिंग है और वीडियो बनने में समय लग सकता है.)
कुछ पल इंतजार करें, बाकी काम सिस्टम करेगा
सेल्फी अपलोड करने के बाद ChatGPT थोड़ी देर के लिए फोटो को प्रोसेस करता है. इस दौरान सिस्टम आपकी तस्वीर के आधार पर एक छोटा सा फेस्टिव वीडियो या मैसेज तैयार करता है. इसमें आपको कुछ भी अलग से करने की जरूरत नहीं होती, बस थोड़ी देर इंतजार करना होता है.
देखें आपका पर्सनल सांता मैसेज
प्रोसेस पूरा होते ही आपके सामने सांता थीम वाला एक मजेदार मैसेज या वीडियो आ जाता है. इसमें सांता सीधे आपसे बात करता नजर आता है और अक्सर आपके साल को लेकर हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में बातें करता है. यही चीज इस फीचर को बाकी क्रिसमस विश से अलग बनाती है.
सेव करें या अपनों के साथ शेयर करें
आप इस पर्सनल सांता मैसेज को दोबारा देख सकते हैं, अपने फोन में सेव कर सकते हैं या फिर दोस्तों और परिवार के साथ शेयर भी कर सकते हैं. यह फीचर सिर्फ मनोरंजन के लिए है और सीमित समय के लिए उपलब्ध रहता है, इसलिए अगर मौका मिले तो इसे एक छोटी सी डिजिटल क्रिसमस खुशी की तरह जरूर एंजॉय करें.
ये भी पढ़ें- भूल गए Christmas Gift? Blinkit और Instamart पर मिनटों में मिल जाएंगे ये सस्ते गैजेट्स
संबंधित खबरें
फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
30 mins agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
4 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
21 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
23 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines