Consumer Electronics Show 2026: CES 2026 में इस बार टेक्नोलॉजी सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि हैरान करने वाली भी नजर आई. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दम पर ऐसे-ऐसे प्रोडक्ट सामने आए, जो रोजमर्रा की चीजों को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करते हैं. कहीं लॉलीपॉप खाते हुए म्यूजिक सुनने का दावा है, तो कहीं 20 सेकंड में दांत साफ करने वाला ब्रश आपकी सेहत के संकेत पकड़ लेता है. इतना ही नहीं, एक ऐसा स्मार्ट मिरर भी पेश किया गया है, जो चेहरे को देखकर आपकी आने वाली उम्र और हेल्थ का अंदाजा लगाने की बात करता है. आइए जानते हैं CES 2026 में पेश हुए इन सबसे दिलचस्प और अनोखे प्रोडक्ट्स के बारे में.
CES 2026 के अनोखे गैजेट्स
Lollipop Star- खाते-खाते सुनिए म्यूजिक
CES 2026 में Lava Tech Brands का Lollipop Star लोगों के लिए सबसे अलग आकर्षण बनकर सामने आया. यह कोई आम कैंडी नहीं है, बल्कि इसे खाते वक्त म्यूजिक सुनने का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसमें बोन इंडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लॉलीपॉप को पीछे के दांतों से काटते ही म्यूजिक सुनाई देता है. इसकी कीमत करीब 8.99 डॉलर यानी करीब 810 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि हर फ्लेवर के साथ अलग म्यूजिक स्टाइल जुड़ा है. जैसे पीच फ्लेवर में Ice Spice का म्यूजिक और ब्लूबेरी फ्लेवर में Akon की बीट्स सुनने को मिलती हैं.
Y-Brush- 20 सेकंड में सफाई और सेहत की जानकारी
Y-Brush नाम का यह स्मार्ट टूथब्रश भी CES 2026 में काफी चर्चा में रहा. कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 20 सेकंड में पूरे दांत साफ कर देता है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत सफाई नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा विश्लेषण है. इसमें लगे सेंसर सांस का विश्लेषण करते हैं और मसूड़ों की बीमारी, डायबिटीज या कुछ लिवर से जुड़ी समस्याओं के संकेत पकड़ सकते हैं. हालांकि, कंपनी साफ कहती है कि यह बीमारी का निदान नहीं करता, बल्कि यूजर को यह संकेत देता है कि डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है.
Longevity Mirror- आईना जो उम्र और सेहत का हिसाब बताए
NuraLogix का Longevity Mirror देखने में एक लग्जरी बाथरूम मिरर जैसा लगता है, लेकिन इसके दावे इसे बिल्कुल अलग बना देते हैं. करीब 900 डॉलर लगभग 81 हजार की कीमत वाला यह स्मार्ट मिरर सिर्फ 30 सेकंड में चेहरे के ब्लड फ्लो को स्कैन करता है. इसके बाद AI की मदद से एक “Longevity Index” तैयार किया जाता है. कंपनी के अनुसार, इससे दिल की सेहत, मेटाबॉलिज्म, मानसिक तनाव और यहां तक कि आने वाले 20 सालों तक की बॉडी एज का अनुमान लगाया जा सकता है. यानी रोज शीशे में खुद को देखना अब सिर्फ आदत नहीं, बल्कि सेहत और उम्र का आईना बन सकता है.
CES 2026 ने यह साफ कर दिया कि आने वाले समय में AI हमारी जिंदगी के छोटे-छोटे पहलुओं में भी गहराई से जुड़ने वाला है. चाहे म्यूजिक बजाने वाली लॉलीपॉप हो, सांस से सेहत बताने वाला टूथब्रश या भविष्य की उम्र दिखाने वाला मिरर- ये प्रोडक्ट्स टेक्नोलॉजी की नई दिशा की झलक देते हैं, जहां सुविधा के साथ-साथ सेहत और अनुभव पर भी पूरा फोकस है.
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines