BSNL STV Recharge Plan Discontinue: पिछले कुछ सालों से टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है तो कुछ प्लानों को बंद करने का फैसला ले रही है। कुछ दिनों पहले एयरटेल ने अपने सस्ते प्लान की कीमतें बढ़ा दी थी और उस कीमत में आने वाले प्लानों को बंद कर दिया था।
इसी तरह अब बीएसएनएल भी चल रहा है। कंपनी ने अपने 4 सस्ते रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। बीएसएनएल ने चार एसटीवी रिचार्च प्लान बंद (BSNL STV Recharge Plan Discontinue) कर दिए हैं जो 71 रुपये, 104 रुपये, 135 रुपये और 395 रुपये में आते थे। STV रिचार्ज प्लान क्या है और इसे कंपनी की ओर से क्यों बंद किया गया है इसके बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Honor Magic 5 Series और Magic Vs फोल्डेबल फ्लैगशिप MWC 2023 में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
STV रिचार्ज प्लान क्या होते हैं?
बीएसएनएल ने अपने चार किफायती STV रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। एसटीवी का मतलब- स्पेशल टैरिफ वाउचर होता है। ये एक खास तरह के रिचार्ज प्लान होते हैं जिन्हें कंपनी द्वारा किसी खास पीरियड के लिए पेश किया जाता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी लोकप्रिता को देखते हुए इन प्लान की वैधता बढ़ाती आई है।
बंद हुए क्यों सस्ते रिचार्ज प्लान
एयरटेल की ओर से अपने प्लानों को महंगा करने की जगह उन्हें बंद करने का फॉर्मूला अपनाया गया है। इसी तरह से बीएसएनएल के अलावा अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी अपने सस्ते प्लानों को बंद कर रही है।
BSNL Rs 71 Plan
बीएसएनएल का 71 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के आता था। इसमें सुविधा के तौर पर 20 रुपये का टॉक-टाइम मिलता था। इसमें कॉलिंग, एसएमएस और डेटा की सुविधा नहीं मिलती थी।
BSNL Rs 104 Plan
बीएसएनएल का 104 रुपये वाला प्लान 18 दिनों वैलिडिटी के साथ है। इसमें 3 जीबी डेटा, 30 SMS और 300 मिनट की सुविधा मिलती है। साथ में एक डिस्काउंट कूपन भी आता था।
BSNL Rs 135 Plan
बीएसएनएल का 135 रुपये वाला प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 1440 मिनट कॉलिंग बेनिफिट मिलता था।
और पढ़िए –Xiaomi Watch S1 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च, फीचर्स जानकर आप भी कहेंगे- अरे वाह!
BSNL Rs 395 Plan
बीएसएनएल का 395 रुपये वाला प्लान 71 दिनों की वैधता के साथ आता था। सुविधा की बात करें तो इसमें 3000 मिनट ऑन-नेट कॉलिंग समेत 1800 मिनट की ऑफ-नेट कॉलिंग बेनिफिट मिलता था। कॉलिंग लिमिट खत्म होने पर 20 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगता है। इसमें डेली 2GB डाटा बेनिफिट भी मिलता था।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
13 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
14 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
16 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
17 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
20 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines