हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

BSNL का ग्राहकों को तोहफा, 2626 रुपये में हर दिन 2.5GB से ज्यादा डेटा और बहुत कुछ

महंगे रिचार्ज से परेशान यूजर्स के लिए BSNL ने गणतंत्र दिवस पर बड़ा धमाका किया है. सिर्फ 2626 रुपये में पूरे 365 दिन की वैलेडिटी, रोज 2.6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला यह प्लान एयरटेल-जियो को सीधी टक्कर दे रहा है.

विज्ञापन
BSNL का ग्राहकों को तोहफा. (Photo-Freepik)

BSNL Bharat Connect 26 Plan: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. महंगे रिचार्ज प्लान्स के इस दौर में BSNL ने ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसमें कम कीमत में पूरे साल की वैलेडिटी और भरपूर डेटा मिल रहा है. इस खास ऑफर का नाम BSNL Bharat Connect 26 Plan रखा गया है, जिसे कंपनी ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए घोषित किया है. BSNL ने यह ऑफर 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया है. यह एक एनुअल प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसकी वैलेडिटी पूरे 365 दिन यानी एक साल की है. यह ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है और यूजर्स इसे 26 फरवरी 2026 तक रिचार्ज करवा सकते हैं.

रोज मिलेगा 2.6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL Bharat Connect 26 Plan में यूजर्स को हर दिन 2.6GB हाई-स्पीड मोबाइल डेटा दिया जाता है. इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं, रोजाना 100 फ्री SMS भी इस प्लान में शामिल हैं, जिससे यह प्लान रेगुलर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद बन जाता है.

OTT का फायदा नहीं, लेकिन बेसिक जरूरतें पूरी

विज्ञापन

इस प्लान में डेटा, कॉलिंग और SMS के अलावा किसी भी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन नहीं दिया गया है. यानी Netflix, Amazon Prime या अन्य ऐप्स इसमें शामिल नहीं हैं. हालांकि, जो यूजर्स सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट के लिए सस्ता और लंबी वैलेडिटी वाला प्लान चाहते हैं, उनके लिए यह ऑफर काफी उपयोगी है.

कीमत 3000 रुपये से भी कम

विज्ञापन

BSNL के इस खास प्रीपेड प्लान की कीमत 2626 रुपये रखी गई है. एक साल की वैलेडिटी और रोज 2.6GB डेटा को देखते हुए यह कीमत काफी किफायती मानी जा रही है. कंपनी के मुताबिक, इस प्लान का रिचार्ज BReX चैटबॉट (chatbot.bsnl.co.in) के जरिए किया जा सकता है.

Airtel और Jio से कितना सस्ता है BSNL का प्लान?

विज्ञापन

अगर दूसरे प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स की बात करें, तो एयरटेल का सबसे सस्ता एनुअल प्लान 3599 रुपये का है. इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 5G डेटा के साथ XStream Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है. वहीं, जियो का भी सबसे सस्ता सालाना प्लान 3599 रुपये का है, जिसमें रोज 2.5GB डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाती है.

किसके लिए बेस्ट है BSNL Bharat Connect 26 Plan?

विज्ञापन

अगर तुलना की जाए तो BSNL का यह रिपब्लिक डे ऑफर कीमत के मामले में एयरटेल और जियो दोनों से सस्ता है. कम बजट में ज्यादा डेटा और पूरे साल की वैलेडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो OTT से ज्यादा कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें- JioHotstar सब्सक्रिप्शन हुआ महंगा, लेकिन मिलेंगे नए ऑप्शन! जानें क्या बदला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola