हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Recharge Plan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSNL का बड़ा कदम, 30 जून तक ग्राहकों के लिए सस्ता किया रिचार्ज प्लान

BSNL Recharge Plan with 336 Days Validity: अगर आप करीब 1 साल के लिए रिचार्ज से छुट्टी पाना चाहते हैं तो बीएसएनएल की ओर से बड़ी सौगात दी जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में कंपनी ने सस्ता प्लान पेश किया है जिसे सस्ते में अपनाने का फायदा ग्राहकों को 30 जून से पहले मिल सकता है। आइए जानते हैं 336 दिन के प्लान की कीमत और खासियत क्या है?

विज्ञापन
Bsnl का रिचार्ज सस्ता

BSNL Recharge Plan with 336 Days Validity: ऑपरेशन सिंदूर को सफलता मिलने के बाद हर तरफ से भारतीय सेना को तारीफ ही तारीफ मिल रही है। इस कदम के बाद देश के साथ-साथ भारत में रहने वालों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है और ग्राहकों के साथ-साथ भारतीय सेना को एक बड़ी सौगात पेश की है।

दरअसल, बीएसएनएल की ओर से सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया गया है जो 336 दिन यानी करीब 11 महीने की वैधता वाला है। कंपनी द्वारा सिर्फ सस्ता प्लान ही पेश नहीं किया गया है बल्कि ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में रक्षा विभाग को योगदान देना का ऐलान भी किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSNL का बड़ा कदम

सोशल मीडिया एक्स पर बीएसएनएल ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें प्लान के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही ग्राहकों के लिए प्लान पर दे रहे छूट और ऑफर के बारे में भी बताया है। एक्स पर किए गए पोस्ट के अनुसार “हर रिचार्ज पर बीएसएनएल 5% का योगदान देगा” इसके अलावा ग्राहक को 2.5% की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, “ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में रक्षा विभाग को 2.5% का योगदान” देने का भी बीएसएनएल ने ऐलान किया है।

विज्ञापन

BSNL का 336 दिन वाला सस्ता रिचार्ज

एक्स पर की गई पोस्ट के मुताबिक ग्राहकों के लिए 336 दिनों के लिए सस्ता प्लान पेश किया गया है। सिर्फ 1499 रुपये का प्लान पेश किया गया है। इसके साथ यूजर्स को 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स और 24GB डेटा का फायदा मिल सकता है।

जियो का 336 दिन वाला प्लान

हाल ही में जियो ने भी एक 336 दिन वाला प्लान पेश किया है जिसकिी कीमत 895 रुपये है। इसके साथ अनिलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रति माह 50 SMS और कुल 24GB डेटा की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs BSNL: 90 दिनों तक रिचार्ज से छुट्टी, जानें किसका प्लान सबसे सस्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola