इन दिनों ChatGPT के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए शिक्षाविदों में चिंता बढ़ रही है। इंग्लैंड में 40 फीसदी से अधिक यूनिवर्सिटी एग्जाम्स में चीटिंग के लिए ChatGPT जैसे AI चैटबॉट का उपयोग करने वाले छात्रों की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 48 संस्थानों ने दिसंबर 2022 से अपने मूल्यांकन में चैटजीपीटी का उपयोग करने के लिए जांच की है। विश्वविद्यालय द्वारा सौंपे गए कार्य में एआई चैटबॉट का उपयोग करने के लिए कम से कम 377 छात्रों की जांच की गई और 146 को दोषी पाया गया है, जबकि दर्जनों अन्य लंबित हैं।
ChatGPT नई तकनीक होने के कारण लग रहा है अधिक समय
रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे ज्यादा चीटिंग केंट विश्वविद्यालय में की गई। वहां पर ChatGPT अथवा अन्य एआई टूल्स के लिए करीब 47 स्टूडेंट्स की जांच की गई। इसी प्रकार लंदन विश्वविद्यालय के बिर्कबेक में 41 छात्रों की जांच की गई है। हालांकि यह बिल्कुल नई तकनीक होने के कारण जांच में काफी समय लग रहा है। अब तक शुरू की गई 35 जांचों में से आधे से अधिक 19 का कोई नतीजा नहीं निकला है और अभी भी जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: Cheapest LED TV: कम बजट में खरीदना है नया Smart TV? ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स
इस संबंध में एक सर्वेक्षण भी किया गया था। बेस्टकॉलेज के इस सर्वे के अनुसार लगभग 51 फीसदी छात्र असाइनमेंट और परीक्षाओं को पूरा करने के लिए चैटजीपीटी जैसे एआई टूल का उपयोग करना धोखाधड़ी या साहित्यिक चोरी के रूप में देखते हैं। हालांकि फिर भी वे इसका प्रयोग कर रहे हैं। अपुष्ट आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक पांच में से एक स्टूडेंट इसका प्रयोग करता है।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
35 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines