Boult Audio Drift Pro Smartwatch Launch Price In India: बोल्ट ऑडियो ने अपनी ड्रिफ्ट सीरीज के तहत भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह नई वॉच इस साल मार्च में पेश हुए ड्रिफ्ट प्लस का अपडेटेड वर्जन है। कंपनी ने इस नए वॉच का नाम बौल्ट ड्रिफ्ट प्रो रखी है और इसे किफायती मूल्य के साथ पेश की है। चलिए इसकी खासियतों और कीमत पर एक नजर डालते हैं…
Boult Audio Drift Pro: क्या है कीमत?
बौल्ट ऑडियो ने ड्रिफ्ट प्रो को भारतीय बाजार में 1,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। यह ब्लैक, ब्लू और क्रीम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे फ्लिपकार्ट और ब्रांड की वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Boult Audio Drift Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
बौल्ट ऑडियो ड्रिफ्ट प्रो में 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 368 x 448 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फंक्शन और कस्टमाइजेबल वॉच फेस हैं। यह स्क्वायर डायल और ऊपर दाईं ओर एक डिजिटल क्राउन के साथ आता है जो ऐप्पल वॉच के डिजाइन की तरह दिखता है। यह IP67 रेटेड वाटर रेसिस्टेंट भी है।
हेल्थ फीचर्स के तौर पर बोल्ट Audio Drift Pro में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर और स्लीपिंग मॉनिटर जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। यह सेडेंटरी और हाइड्रेशन रिमाइंडर देने में सक्षम है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड है।
ये भी पढ़ेंः OnePlus Nord 3 5G जून में होगा लॉन्च! कीमत और स्पेसिफिकेशन भी लीक
बौल्ट ड्रिफ्ट प्रो एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ डायल पैड, कॉन्टेक्ट्स सिंक और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी के माध्यम से वॉयस कॉलिंग फंक्शन के लिए हालिया लॉग के साथ आता है।
स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन मिनी-गेम, ई-कार्ड, कैलकुलेटर, टॉर्च, स्मार्ट नोटिफिकेशन और डीएनडी मोड है। इसकी बैटरी बैकअप को लेकर दावा किया गया है यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 10 दिनों तक चलती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
8 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
9 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
11 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
13 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines