boAt Wave Armor Smart Watch: घरेलू टेक कंपनी बोट ने भारत में अपनी एक नई स्मार्टवॉच boAt Wave Armour को लॉन्च किया है। यह एक मिलिट्री-ग्रेड स्मार्टवॉच है, जो मजबूत डिजाइन और हेल्थ और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स से लैस है। स्मार्टवॉच में 1.83″ एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह 2 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
boAt Wave Armor Smart Watch: कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने अपनी इस नई स्मार्टवॉच को 1,899 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। यह बिक्री के लिए boAt-lifestyle.com और शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon.in पर उपलब्ध है। स्मार्टवॉच दो- एक्टिव ब्लैक और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
और पढ़िए – Redmi 12C के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा, भारत में 30 मार्च को होगा लॉन्च
boAt Wave Armor Smart Watch: फीचर्स
बोट की इस नई स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत यह बहुत ही मजबूत और टिकाऊ है। इसमें 240×284 रिजॉल्यूशन के साथ 1.83″ एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका हाई ब्राइटनेस लेवल 550 निट्स है। यानी कड़ी धूप में भी यूजर्स को कोई प्रॉब्लम नहीं आने वाली है। साथ ही इस घड़ी में एक स्प्लिट-स्क्रीन विजेट भी है, जिसके माध्यम से यूजर्स एक साथ कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
घड़ी IP67-रेटेड है, जिसका अर्थ है कि धूल और पानी से इसे कोई नुकसान नहीं होता। इसमें हेल्थ फीचर्स भी मौजूद हैं। जिससे यह हर्ट रेट, SPO2 और स्लीप स्टेज को ट्रैक करती है। स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं के लिए भी यह वॉच बेहद ही खास हो सकता है। क्योंकि इसमें 20 से अधिक स्पोर्ट मोड मिलते हैं।
ये भी पढ़ेंः 10,000 रुपये से भी कम कीमत के साथ Infinix Hot 30i भारत में लॉन्च, मिलेगा 16GB रैम
कनेक्टिविटी के लिहाज से बोट के इस धांसू स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ वर्जन 5.2 और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसी सुविधाएं दी गई है। साथ ही कंपनी ने इसमें एक बिल्ट-इन माइक और स्पीकर देती है, जिससे यूजर्स चलते-फिरते भी आसानी से कहीं भी कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं।
7 दिन चलेगी बैटरी
स्मार्टवॉच में मिलने वाली बैटरी भी दमदार है। बैटरी को लेकर कंपनी दावा करती है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 7 दिन तक और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन तक चलती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को बार-बार चार्ज करने की भी चिंता नहीं होगी।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
16 mins agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
3 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
4 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
6 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
14 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
23 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines