Bluetooth Tracker: कहते हैं कि मुसीबत के समय दुश्मन भी भाई बन जाते हैं। ठीक वैसा ही अब होने जा रहा है क्योंकि एक दूसरे के प्रतिद्वंदी गूगल और एप्पल, समस्या में एक दूसरे के साथ हो गए हैं। दरअसल, गूगल और एप्पल दोनों को ब्लूटूथ ट्रैकिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे छुटकारा पाने के लिए दोनों के बीच साझेदारी हो गई है।
जी हां, अमेरिकी और यूरोपीय देशों में गूगल और एप्पल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे। ऐसे में दोनों कंपनियां साथ मिलकर ब्लूटूथ ट्रैकिंग का काट खोजकर निकालने में जुट गई है।
ये भी पढ़ेंः FasTag की घर बैठे करें बुकिंग, कुछ ही दिनों में हो जाएगा डिलीवर! बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
एक रिपोर्ट की मानें तो एप्पल और गूगल द्वारा कहा गया है कि वो दोनों मिलकर काम कर रहे हैं जिससे ब्लूटूथ से हो रही गैरजरूरी ट्रैकिंग पर रोक लगाई जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसी शिकायतें सामने आ रहीं थी कि ब्लूटूथ इनेब्लड डिवाइस जैसे एयरटैग से लोगों की जासूसी हो रही थी।
दरअसल, एयरटैग के जरिए खोई चीजों को सर्च किया जाता है। एप्पल ने साल 2021 में एयरटैग को लॉन्च किया था। इससे स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट करके सर्च किया जा सकता है। इस तरह से गूगल ने एंड्रॉइड डिटेक्टर ऐप को पेश किया था, जो यूजर्स की बिना जानकारी के उनके लोकेशन को ट्रैक कर रहा था। दोनों कंपनी की ओर से साल 2020 में कहा गया था कि वो उन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाएंगे जो लोकेशन ट्रैकिंग के इस्तेमाल की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Infinix का Smart 7 HD फोन 4 मई से खरीदने के लिए उपलब्ध, जानिए कितनी मिलेगी छूट?
हालांकि, काफी समय से यूजर्स की ओर से ब्लूटूथ ट्रैकिंग को लेकर शिकायते की जा रही हैं। आईओएस और एंड्रॉइड फोन यूजर्स की ओर कई शिकायतें की जा चुकी हैं। ये ही कारण है कि अब एप्पल और गूगल मिलकर आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइसों में होने वाली ब्लूटूथ ट्रैकिंग पर लगाम लगाएंगे।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
11 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
16 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
18 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
21 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
23 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines