Bluesky Social Media App: दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर चल रही उथल-पुथल से समय कैसे बदलता है, इसका ताजा सबूत आप समझ सकते हैं। एक समय पहले जैक डोर्सी, ट्विटर (Twitter founder Jack Dorsey) के संस्थापक और सीईओ थे और आज जैक डोर्सी ने ट्विटर (Twitter) के मुकाबले में अपने नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लूस्की को पेश किया है।
Bluesky Social Media App in Apple Play Store
फिलहाल, ब्लूस्काई को टेस्ट किया जा रहा है और इसे एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में ब्लूस्काय को सिर्फ इनविटेशन के माध्यम से बीटा वर्जन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूस्काई को 17 फरवरी 2023 को ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया था और ऐप के पब्लिश होने के 24 घंटे के अंदर 2,000 से ज्यादा लोगों ने इसे इंस्टॉल किया था।
और पढ़िए –Primebook 4G Laptop इस दिन होगा लॉन्च! पहले ही आ गई सारी डिटेल्स
ब्लूस्काई पर आप ट्विटर की तरह ही एक बटन क्लिक करके 256 अक्षर तक पोस्ट कर सकते हैं। “What`s happening?” पूछने वाले ट्विटर यूजर्स की पोस्ट के लिए पूछता है और ब्लूस्की पर आप देखेंगे “What`s up?” देखने को मिलेगा। ब्लूस्काई पर यूजर्स को ब्लॉक, म्यूट और शेयर भी कर सकते हैं।
ट्विटर को टक्कर देने आया ब्लूस्काई
ब्लूस्काई में “किसका अनुसरण करना है” के सुझावों के साथ एक ट्विटर जैसा डिस्कवर टैब भी है। इसमें लोगों को ट्विटर की तरह ही पोस्ट फीड के रूप में देखने को मिलते हैं। फिलहाल, इसमें डायरेक्ट मैसेजिंग की सुविधा नहीं है लेकिन काफी हद तक यह ट्विटर जैसा ही है।
वैसे आपको याद दिला दें कि ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी 2019 से ब्लूस्की प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। पिछले साल ट्विटर छोड़ने के बाद से जैक डोरसे ब्लूस्की प्रोजेक्ट पर फुल टाइम वर्क कर रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में जैक ने ब्लूस्काई को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया था। ब्लूस्काई को पिछले साल 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines