Best Smartphone Under 8000: जब भी एंट्री-लेवल सेगमेंट के स्मार्टफोन की बात होती है तो सबसे पहले लोग दो चीजों की मांग करते हैं पहला बड़ा डिस्प्ले और दूसरा लंबी बैटरी लाइफ। लेकिन 2023 में, अब कंपनियां इससे कुछ आगे निकलती दिख रही हैं, कुछ तो 5G कनेक्टिविटी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को भी इस प्राइस में दे रही हैं। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज हम आपको 8 हजार रुपये से भी कम में आने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco C51
Poco C51 हमारी लिस्ट में सबसे सस्ता डिवाइस है, जिसकी कीमत महज 6,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर भी, पोको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर कर रहा है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी और मीडियाटेक हेलियो G36 प्रोसेसर है। हालांकि पोको C51 एंड्रॉइड 13 गो एडिशन पर चलता है। जो बहुत से लोगों को पसंद नहीं होगा। यह फोन खास तोर पर उन लोगों के लिए है जो कॉल करने और नार्मल ऐप्स यूज करने के लिए अच्छी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : OnePlus Open का करें इंतजार या खरीद लें Galaxy Z Fold 5
Realme Narzo N53
Realme Narzo N53 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो डिजाइन में काफी सुंदर है, लेकिन साथ ही अच्छी कीमत भी देता है क्योंकि यह 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन स्टाइल और डिजाइन पर फोकस्ड है। फोन में बेसिक ऐप्स और सॉफ्टवेयर को यूज करने के लिए Unisoc T612 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Realme की Realme UI T-एडिशन पर चलता है। इस डिवाइस में ब्लोटवेयर और थर्ड-पार्टी ऐप्स की बहुत ज्यादा हैं लेकिन इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है।
Lava Yuva 2 Pro
लावा युवा 2 प्रो, Realme Narzo N53 की तरह, लुक के मामले में काफी सुंदर है। इसमें iPhone जैसा रियर कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसमें एक ग्लास-रियर पैनल भी है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी खास बना देता है। 6.5 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी पैनल वाला यह फोन अभी भी काफी शानदार फोन है। फोन में मीडियाटेक हेलियो G37 SoC प्रोसेसर है, जो रोज के कार्यों के लिए काफी अच्छा है लेकिन गेमिंग के लिए बेस्ट नहीं है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है।
Moto E13
मोटो ई13 एक और एंड्रॉयड 13 गो एडिशन डिवाइस है जो हमारी लिस्ट में सबसे सस्ता स्मार्टफोन है क्योंकि यह 6,799 रुपये की कीमत पर आता है, लेकिन इसमें आपको केवल 2GB रैम मिलती है। Unisoc T606 SoC प्रोसेसर से लैस इस फोन में 4GB रैम मिलती है, और यह डुअल-बैंड वाई-फाई के साथ आता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और एफएम रेडियो मिलता है। हालांकि बैटरी लाइफ के मामले में ये फोन थोड़ा निराश कर सकता है क्योंकि यह एक बार चार्ज करने पर केवल एक दिन ही चलता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines