Best Recharge Plans under Rs 200: टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के लिए नए रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती है। इनमें से कई प्लान ऐसे होते हैं जिसमें यूजर्स को काफी फायदा मिलता है जैसे- फ्री डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और कई ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन आदि। पब्लिक सेक्टर टेलीकॉम कंपनियो में से एक नाम BSNL का है जो अपने ग्राहकों कई सस्ते प्लान (Best Recharge Plans) ऑफर करती है। आज हम आपको उन प्रीपेड प्लान के बारे में बताते जा रहे हैं जो 200 रुपये से कम कीमत में कई बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं।
BSNL Rs 118 Plan
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 26 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसमें यूजर्स सभी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकते है। साथ ही डेली 0.5GB डेटा बेनिफिट मिलता है। हालांकि, इस प्लान में SMS का लाभ नहीं दिया जाता है। इसके लिए आपको अलग से SMS पैक लेना होगा। 118 रुपये वाले इस प्लान में PRBT Ringtones का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
अभी पढ़ें – आज लॉन्च होंगे ये तीन धांसू स्मार्टफोन, कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम!
BSNL Rs 140 Plan
बीएसएनएल का 140 रुपये वाले ये प्लान सिर्फ गुजरात टेलीकॉम सर्किल के लिए है। इसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 100 SMS जैसे बेनिफिट्स दिए जाते हैं। इसकी वैधता 30 दिनों की होती है।
BSNL Rs 147 Plan
बीएसएनएल के 147 रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। बात करें सुविधा की तो इसमें सभी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के अलावा 10GB डेटा मिलता है। साथ में BSNL Tunes का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
BSNL Rs 187 Plan
बीएसएनएल के 187 रुपये वाले इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और डेली 2GB डेटा लाभ मिलता है। डेली डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड कम होकर 80Kbps हो जाती है। इस प्लान में BSNL Tunes और PRBT Ringtones का फ्री सब्सक्रिप्शन बेनिफिट भी मिलता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
19 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
22 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines