Asus ROG Phone 7 Series Launch Price in India: भारत में आसुस आरओजी फोन 7 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें आसुस आरओजी फोन 7 (Asus ROG Phone 7) और आसुस आरओजी फोन 7 अल्टीमेट (Asus ROG Phone 7 Ultimate) मॉडल शामिल हैं। आसुस आरओजी फोन 7 सीरीज गेमिंग फोन होने के कारण कूलिंग समाधान के साथ है। जुलाई 2022 में जारी आसुस आरओजी फोन 6 सीरीज के उत्तराधिकारी के रूप में सीरीज की शुरुआत हुई।
Asus ROG Phone 7 Series Price in India
Asus ROG फोन 7 को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 74,999 रुपये है। वहीं, आसुस आरओजी फोन 7 अल्टीमेट 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये है। दोनों फोन मई में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बेस और अल्टीमेट आरओजी फोन 7 दोनों वेरिएंट स्टॉर्म व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किए गए हैं। हालांकि, बेस मॉडल एक अतिरिक्त फैंटम ब्लैक रंग में उपलब्ध है।
और पढ़िए – कहीं आपके नाम से कोई और तो नहीं चला रहा Sim? ऐसे पता लगाकर कर करें ब्लॉक
Asus ROG Phone 7 Series Specifications
आरओजी फोन 7 और आरओजी फोन 7 अल्टीमेट फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करते हैं। एंड्रॉइड 13 पर चलने वाले इस फोन में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (2448 x 1080) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज और टच सैंपलिंग रेट 720 हर्ट्ज है। Adreno 740 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC द्वारा संचालित, आसुस आरओजी फोन 7 सीरीज 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.0 इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
और पढ़िए – Fridge Blast Reason: बम की तरह फट जाएगा फ्रिज! बिल्कुल ना करें ये गलतियां
आसुस आरओजी फोन 7 मॉडल दोनों पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सेटअप में 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX766 मुख्य सेंसर, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।
फोन 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी यूनिट पैक करता है। असूस आरओजी फोन 7 सीरीज पर कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.3 और वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी/एक्स शामिल हैं। स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ भी आते हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines