Google on Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जब से आया है, तब से कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। इसी कड़ी में अब गूगल के कर्मचारियों का भी नाम जुड़ सकता है।
30 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
दरअसल, द इन्फार्मेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Google एक बड़े पुनर्गठन पर विचार कर रहा है, जिससे एड सेल्स टीम के 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के बादल छा गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने एड सेल्स ऑपरेशन में एआई संचालित टूल्स का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है, जिसकी वजह गूगल का अपना एआई इनोवेशन, खासकर इसका पावरफुल कैंपेन प्लानिंग टूल परफार्मेंस मैक्स है। यह टूल 2021 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस पर अब सवाल उठ रहे हैं।
नौकरी में नहीं होगी कटौती
कहा जा रहा है कि गूगल के संभावित बदलाव का असर कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, एआई टूल के यूज के बावजूद नौकरियों में कटौती नहीं होगी। अगर ऐसा होता भी है तो उन्हें अन्य टीमों में शामिल कर लिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ कर्मचारियों को उम्मीद है कि बदलावों की घोषणा अगले महीने की जाएगी। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो इससे उन्हें बड़ा झटका लगेगा।
यह भी पढ़ें: Year End Deals: आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 3 Smartphones! एक पर 50% तक छूट
Google क्यों यूज करना चाहता है AI?
गूगल को AI का यूज करने के फैसले के पीछे कई कारण हैं। पहला, आज विज्ञापन परिदृश्य में भयंकर प्रतिस्पर्धा है। फेसबुक, अमेजन और अन्य कंपनियां विज्ञापन के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं, जिससे गूगल को अपने ऑपरेशन को नया और सुव्यवस्थित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरा, एआई का उपयोग हाल के समय में काफी बढ़ गया है। यह मानव श्रम का आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Users सावधान! नए Scam से बैंक खाते और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खतरा
हालांकि, एआई को लेकर कुछ चिंताएं भी हैं। आलोचकों का कहना है कि एड सेल्स जैसी किसी चीज के लिए एआई पर बहुत अधिक निर्भरता से मानव एक्सपर्ट की कमी हो सकती है।
गूगल ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से किया इनकार
बता दें कि गूगल ने रिपोर्ट पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि उसके एड सेल्स डिवीजन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इन सबके बीच यह सवाल फिर खड़ा हो रहा है कि क्या एआई सशक्त करेगा या डिस्प्लेस?
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
10 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
13 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines