Apple Watch Series 9 vs Series 8 Comparison: ऐप्पल वॉच सीरीज 9 को कंपनी ने हाल ही में आयोजित ‘वंडरलस्ट’ इवेंट में लॉन्च किया गया था, जिसमें आईफोन 15 सीरीज और एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 को भी पेश किया। कंपनी ने वॉच सीरीज 9 को 41 मिमी और 45 मिमी डिस्प्ले स्क्रीन वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है।
यह पिछले साल कंपनी के ‘फार आउट’ इवेंट में लॉन्च की गई एप्पल वॉच सीरीज 8 का ही अपग्रेड है। डिजाइन के मामले में भी ये वाच काफी हद तक पिछले मॉडल के समान है। हालांकि, वॉच सीरीज 9 को स्पेसिफिकेशन के मामले में कई बड़े अपग्रेड मिले हैं। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले इसका फुल कंपेरिजन जरूर देख लें।
भारत में दोनों की कीमत
सबसे पहले इसकी कीमत से शुरू करते हैं। एप्पल वॉच सीरीज 9 को दो डिस्प्ले साइज- 41 मिमी और 45 मिमी में पेश किया गया है। जो एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील में उपलब्ध है। एल्यूमीनियम फिनिश के साथ आने वाली 41 मिमी वाच की कीमत 41,900 रुपये है। जबकि, समान डायल आकार के साथ आने वाली स्टेनलेस स्टील बॉडी वाले वॉच की कीमत 70,900 रुपये है।
यह भी पढ़ेंः iPhone 15 की जगह पुराने आईफोन हो सकते हैं फायदेमंद, कीमत में हुई भारी कटौती
स्टेनलेस स्टील बॉडी फिनिश (45 मिमी डिस्प्ले साइज) के साथ आने वाले वॉच की कीमत 75,900 रुपये है। जबकि एल्यूमीनियम फिनिश वाली वाच 44,900 रुपये में लिस्टेड है। कलर ऑप्शन की बात करें तो सीरीज 9 के एल्यूमीनियम बॉडी में आपको मिडनाइट, पिंक, (प्रोडक्ट) रेड, स्टारलाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन मिलता है, जबकि स्टेनलेस स्टील लुक गोल्ड, ग्रेफाइट और सिल्वर वेरिएंट में आता है।
दूसरी ओर, एप्पल वॉच सीरीज 8 जीपीएस मॉडल भारत में 45,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। जबकि एप्पल वॉच सीरीज़ 8 सेल्युलर की कीमत 55,900 रुपये है। इसे 41 मिमी और 45 मिमी केस आकार में भी पेश किया गया था, जिसमें गोल्ड, ग्रेफाइट, मिडनाइट, रेड, सिल्वर और स्टार लाइट कलर वेरिएंट शामिल है।
कैसे हैं दोनों के फीचर्स
पिछले साल की ऐप्पल वॉच सीरीज 8 को जीपीएस और सेल्युलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। यह 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ S8 SiP से लैस है, साथ ही इसमें W3 वायरलेस चिप और पहली पीढ़ी की अल्ट्रा वाइड बैंड चिप भी है। वहीं Apple वॉच सीरीज 9 में आपको पिछले मॉडल की तुलना में 60 परसेंट तेज स्पीड मिलेगी, क्योंकि इसमें आपको दूसरी पीढ़ी के अल्ट्रा वाइड बैंड (UWB) चिप के साथ नई Apple S9 SiP मिलता है।
दोनों स्मार्ट वॉच में 2,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ ऑलवेज-ऑन रेटिना LTPO OLED डिस्प्ले है। बैटरी के मामले में वॉच सीरीज 8 के साथ-साथ वॉच सीरीज 9 में भी आपको 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है, जो लो पावर मोड का यूज करके 36 घंटे की बैटरी लाइफ तक बढ़ जाती है।
वॉच सीरीज 9 एक “डबल टैप” जेस्चर के साथ आती है जो यूजर्स को कॉल का आंसर देने या कट करने, टाइमर बंद करने या अलार्म को बंद करने जैसे कई कार्यों को करने की सुविधा देती है। वॉच सीरीज 8 की तुलना में स्मार्ट वॉच में साइकिलिंग और हाइकिंग सुविधाएं, नए वॉच फेस और मेंटल हेल्थ सपोर्ट 2 मिलता है, जो SpO2 ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे कई फीचर्स से लैस है।
एप्पल वॉच सीरीज 9 वॉचओएस 10 पर चलता है, जबकि एप्पल वॉच सीरीज़ 8 को वॉचओएस 9 के साथ लॉन्च किया गया था। स्टोरेज के मामले में, नया मॉडल 64 जीबी स्टोरेज देता है, जबकि वॉच सीरीज 8 32 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 hr agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
22 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines