स्मार्टवॉच का इस्तेमाल लोग सिर्फ समय देखने या फिटनेस ट्रेक करने के लिए नहीं करते हैं। ये अब एक ट्रेंड बन चुका है, इसे यूजर्स स्टेटस बढ़ाने के लिए भी करते हैं। रास्ते पर चलते समय या फिर मैट्रो में लोगों की कलाईयों पर स्मार्टवॉच देखने को मिल जाती है। वहीं अगर स्टेटस की बात करें तो इसके लिए महंगे और प्रीमियम Apple Watch खरीदते हैं। इसकी वजह से US में एक महिला की जान बची है। अब शायद आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐपल वॉच से किसी की जान कैसे बच सकती है। आइए जानते हैं कैसे Apple Watch ने कार क्रैश में महिला की जान बचाई।
कार क्रैश में छत पर फंसी महिला
कार दुर्घटना में महिला घर की छत पर रहस्यमई तरीके से फंस गई थी। इसे देखने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिर कार घर की छत पर इस तरह से फंसी कैसे? दरअसल छत पर पार्किंग से महिला कार को बाहर निकाल रही थी। उसी समय संतुलन बिगड़ने के बाद कार दो घरों के बीच में जमीन से लगभग 100 फीट ऊपर जाकर फंस गई। ऐसी स्थिति में किसी आम व्यक्ति के द्वारा महिला को बचा पाना मुश्किल था।
यह भी पढ़ें: 5 Android Settings: बहुत काम की है स्मार्टफोन की ये 5 हिडेन सेटिंग, ऐसे करें ऑन
इस फीचर की वजह से बची महिला की जान
कार दुर्घटना के बाद जिस फीचर की वजह से महिला की जान बची उसे Crash Detection Feature कहते हैं। इससे पहले भी एक महिला की जान बच गई थी, तब लंबे समय तक तेज सांसे चलने के बाद इस फीचर ने रिस्पॉंस दिया था। दरअसल क्रैश डिटेक्शन फीचर इमर्जेंसी के समय 911 को कॉल या मैसेज से अलर्ट भेजने का काम करता है।
इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ने Apple Watch को लेकर कही ये बात
महिला को बचाने के बाद इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ने कहा कि “Apple Watch की वजह से महिला की जान बची है। अगर ये नहीं होता तो शायद ही महिला बच पाती।” अगर आप भी स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो Crash Detection Feature है या नहीं इसे जरूर चेक करें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
17 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines