Apple Watch Sales Stop: Apple ने सितंबर महीने में Wonderlust Event के दौरान दुनिया भर में एप्पल Watch 9 और वॉच Ultra 2 को लॉन्च किया था। जिसके कुछ समय बाद प्रोडक्ट खरीदने का लिए उपलब्ध हुए। हालांकि अब फिर एक बार Apple Watch की बिक्री पर ब्रेक लग गया है। जानकारी के मुताबिक, Spo2 फीचर के कारण Apple ने वॉच 9 और वॉच अल्ट्रा 2 की सेल्स रोक दी हैं। आइये समझते हैं क्या है पूरा मामला…
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर में, Apple अपनी सीरीज 9 और अल्ट्रा 2 स्मार्टवॉच में यूज की गई टेक्नोलॉजी को लेकर एक मेडिकल टेक कंपनी मैसिमो के साथ कानूनी लड़ाई में फंस गया। जिसके बाद अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग (आईटीसी) ने इसकी जांच की और कहा कि एप्पल वॉच ने मैसिमो के पेटेंट को ब्रेक कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब कंपनी जब तक मामला सुलझ नहीं जाता तब तक अपनी वॉच को बेच नहीं सकती।
वीडियो से भी जानें पूरा मामला…
फैसले की जांच जारी!
आईटीसी के इस फैसले की जांच करने के लिए राष्ट्रपति जो बिडेन के पास अब 25 दिसंबर तक का समय है लेकिन दूसरी तरफ एप्पल को भी ऐसा लग रहा है कि इस फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा। एप्पल इसको लेकर पहले ही एक स्टेटमेंट भी जारी कर चूका है जिसमें कहा गया है कि वे अमेरिका में सीरीज 9 और अल्ट्रा 2 वॉच की सेल्स को 21 दिसंबर से ऑनलाइन और 24 दिसंबर से स्टोर्स में बंद कर देंगे।
अन्य मॉडल्स पर नहीं पड़ेगा इसका असर
हालांकि सेल्स पर लगा ये ब्रेक सिर्फ सीरीज 9 और अल्ट्रा 2 मॉडल के लिए ही है, इसका असर एप्पल वॉच एसई और अन्य मॉडल्स पर नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फीचर और किसी स्मार्टवॉच मॉडल में नहीं है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सेल्स में इस टेम्पररी ब्रेक से अमेरिका में Apple की सेल्स पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन जनवरी और फरवरी जैसे महीनों के दौरान इसका असर एप्पल पर देखने को मिलेगा। वहीं Apple ITC के इस फैसले से असहमत है और वह इसे चुनौती देने का प्लान बना रहा है।
वीडियो से जानें क्या है ये Spo2 फीचर
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 hr agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
22 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines