Apple Software update: जानी-मानी टेक कंपनी Apple ने अपने कुछ डिवाइस के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किया है। कंपनी ने ये कदम तब उठाया जब Intel-आधारित Mac सिस्टम पर साइबर क्रिमिनल ने बग का इस्तेमाल किया है। इस समस्या को दूर करने के लिए एपल ने बग फिक्स के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। समस्याओं को ठीक करने के लिए कंपनी ने macOS के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट किया है, जिसे macOS Sequoia 15.1.1 कहा जाता है। इसके साथ ही iPhone और iPad के लिए अपडेट भी जारी किए गए हैं। खासकर वो यूजर जो पुराने iOS 17 सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं।
बग रिपोर्ट के बाद उठाया कदम
Google के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इस बग से जुड़ी समस्या को रिपोर्ट किया था। बता दें कि ये समस्या WebKit और JavaScriptCore से संबंधित हैं। यह कंपनी के वेब इंजन हैं, जो Safari ब्राउजर को पावर देते हैं और वेब कंटेंट चलाते हैं। इस समस्या को अब बेहतर जांच के साथ संबोधित किया गया है। हालांकि, अभी तक ये बात क्लीयर नहीं हो पाई है कि Mac यूजर्स को टारगेट करने के पीछे कौन है या कितने यूजर इससे प्रभावित हैं?
Apple ने बताया कि ऐसे में जो कंटेंट चलाया जाता है, उसमें मलिशियस वेब कंटेंट को प्रोसेस करने से मनमाना कोड एग्जीक्यूट किया जा सकता है। Apple को एक रिपोर्ट के बारे में पता है कि इस समस्या का इंटेल-आधारित मैक सिस्टम पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है।
Apple
तुरंत अपडेट करें डिवाइस
Apple ने अपने यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने iPhone, iPad और Mac को जल्द से जल्द अपडेट करें। जुलाई में टेक दिग्गज ने भारत सहित कम से कम 98 देशों में iPhone यूजर्स को ‘पेगासस’ जैसे स्पाइवेयर हमले के बारे में चेतावनी जारी की।
इसमें बताया गया था कि आप एक भाड़े के स्पाइवेयर हमले द्वारा लक्षित किए जा रहे हैं जो आपके Apple ID से जुड़े iPhone से दूर से मैनेज करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इस साल अप्रैल में, Apple ने भारत सहित 92 देशों में चुनिंदा यूजर्स को धमकी की सूचनाएं भेजीं, जिन्हें NSO ग्रुप के पेगासस जैसे भाड़े के स्पाइवेयर का उपयोग करके टारगेट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Oppo Find X8 के कल लॉन्च से पहले कीमत लीक, कैमरा iPhone को देगा टक्कर?
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
11 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
12 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
14 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
15 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
16 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines