Apple Samsung Devices High-Risk Security Flaws: Apple, Samsung समेत कई बड़ी कंपनियां समय-समय पर अपने स्मार्टफोन को सिक्योर बनाने के लिए मंथली सिक्योरिटी पैच जारी करती रहती हैं बावजूद इसके कई iOS और Android डिवाइस पर इन दिनों खतरा मंडरा रहा है। सरकार ने Apple और Samsung दोनों डिवाइस के यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने इस सप्ताह Apple और Samsung डिवाइस में गंभीर खामियों को हाईलाइट किया है। रिपोर्ट की गई खामियां यूजर्स की सेंसिटिव इनफार्मेशन को खतरे में डाल सकती है।
Apple के इन डिवाइस पर भी मंडरा रहा खतरा!
हाल ही में जारी एक एडवाइजरी में CERT-In ने Apple डिवाइस में कई खामियों की लिस्ट किया है। ये खामियां iPhone, iPad, Mac, Apple TV, Apple Watch और Safari वेब ब्राउजर को इफ़ेक्ट कर रही हैं। CERT-In के अनुसार, iOS और iPadOS वर्जन 17.2 और 16.7.3 से पहले, macOS सोनोमा वर्जन 14.2 से पहले, macOS वेंचुरा वर्जन 13.6.3 से पहले, macOS मोंटेरे वर्जन 12.7.2 से पहले, tvOS वर्जन 17.2 से पहले, watchOS 10.2 से पहले के वर्जन, और 17.2 से पहले के सफारी वर्जन सभी इस जोखिम वाली खामियों का सामना कर रहे हैं।
वीडियो से भी जानें इस अलर्ट के बारे में…
जल्द से जल्द करें अपडेट
CERT-In ने एप्पल डिवाइस में कई खामियां बताई हैं जो एक हमलावर को सेंसिटिव इनफार्मेशन तक पहुंचने, मनमाना कोड एडिट करने, सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन्स को बायपास करने की अनुमति दे सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नोडल सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी दी है कि रिपोर्ट की गई दो खामियां, सीवीई-2023-42916 और सीवीई-2023-42917 का हैकर्स फायदा उठा सकते हैं। इससे बचने के लिए यूजर्स जल्द से जल्द अपने डिवाइस को अपडेट करें।
सैमसंग डिवाइस भी खतरे में
इससे पहले CERT-In ने सैमसंग डिवाइस के लिए भी एक Vulnerability नोट जारी किया है, जिसमें सैमसंग डिवाइस पर एंड्रॉइड वर्जन 11, 12, 13 और 14 पर रन करने वाले डिवाइस के लिए एक हाई सिक्योरिटी रिस्क अलर्ट जारी किया गया है, जो हैकर्स को सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन्स को बायपास करने, सेंसिटिव इनफार्मेशन तक पहुंचने की अनुमति दे सकता है।
फोन को सिक्योर रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines