Apple M4 MacBook Launch details and Features: एप्पल ने अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट में iPhone 16 सीरीज समेत ढेरों प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि लॉन्च सेलिब्रेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। कंपनी अगले इवेंट पर काम कर रही है। इस बार Apple के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल M4 चिप्स बेस्ड MacBooks आ रहे हैं। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, टेक दिग्गज आने वाले हफ्तों में होने वाले एक इवेंट में इन नए MacBooks को पेश करने की तैयारी कर रहा है।
CPU परफॉर्मेंस होगी जबरदस्त
अपने लेटेस्ट पावर ऑन न्यूजलैटर में, गुरमन ने बताया है कि Apple M4 चिप वाली अपनी नई Mac लाइनअप पेश करने के लिए तैयार है, जो फास्ट प्रोसेसिंग और बेहतर मशीन लर्निंग क्षमताओं के साथ आएगा। Apple की नई इन-हाउस M4 चिप CPU परफॉर्मेंस के मामले में अपने पिछले, M2 की तुलना में 1.5 गुना फास्ट होगा और वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइन जैसे कामों में चार गुना तक रेंडरिंग पावर देगा।
मिलेंगे नए ऑटोमेशन फीचर
iPhone 16 सीरीज की तरह, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यों को संभालने के लिए A18 चिप के साथ पेश किया गया है, ऐसे ही नए मैकबुक में भी M4 चिप में Apple इंटेलिजेंस को पेश किया जा सकता है। यह AI इंटीग्रेशन यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने में काफी मदद करेगा। हालांकि MacBooks पर AI फीचर्स किस तरह से काम करेंगे अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह Apple के Mac इकोसिस्टम में नए ऑटोमेशन फीचर, पर्सनल सजेशन और बेहतर सिस्टम मैनेजमेंट पेश करेगा।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 छोड़िए! Flipkart Sale में 15 Series पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, डील्स हो गई रिवील
आ रहा है एक सस्ता मॉडल
गुरमन की रिपोर्ट में आगामी इवेंट में लॉन्च होने वाले कई नए Mac मॉडल्स की भी जानकारी दी गई है। मॉडल J604 जो M4 चिप वाला एक नया लो-एंड 14-इंच MacBook Pro होगा जो कि ज्यादा किफायती पैकेज में Powerful Performance चाहने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया जाएगा। J614 और J616 मॉडल प्रो-लेवल M4 चिप ऑप्शन के साथ हाई-एंड 14-इंच और 16-इंच MacBook Pro होगा जो टॉप-टियर परफॉर्मेंस देगा।
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 hr agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
18 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
21 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
22 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines