हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Apple के AI फीचर से क्या जल्दी फुल हो रहा है iPhone स्टोरेज? ऐसे तुरंत बनाएं 7GB तक Space

Apple iPhone Storage Resolve Tips: क्या आप भी एप्पल के एआई फीचर्स से इसलिए परेशान हो गए हैं क्योंकि इससे बार-बार फोन का स्टोरेज फुल हो रहा है? अगर हां, तो आइए 7 जीबी तक स्पेस कैसे खाली किया जा सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
इन टिप्स की मदद से खाली करें आईफोन में स्टोरेज

Apple iPhone Storage Resolve Tips: एप्पल के iOS 18.3 अपडेट के बाद कुछ यूजर्स स्टोरेज फुल होने की समस्या से परेशान है और इसकी वजह AI फीचर को बताया जाता है। आईफोन अपडेट के साथ अगर आपके लिए भी AI-पावर्ड Apple Intelligence अधिक स्टोरेज की खपत करने की वजह बन रहा है तो इससे परेशान होने की बजाए आप इसका हल निकाल सकते हैं। कुछ टिप्स की मदद से 7GB तक स्टोरेज की जगह बना सकते हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

7GB स्टोरेज फ्री करने का तरीका

  1. सबसे पहले आईफोन की Settings में जाएं।
  2. इसके बाद Apple Intelligence & Siri सेक्शन में जाएं।
  3. इसके बाद Apple Intelligence को ऑफ कर दें।
  4. कन्फर्म करने के बाद लगभग 7GB स्टोरेज फ्री हो जाएगा।

स्टोरेज फुल होने से बचाने के 3 ट्रिक्स

1. Unused Apps को Offload करें

आप जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं या कम करते हैं, उन्हें डिलीट किए बिना भी स्टोरेज खाल कर सकते हैं। बस इसके लिए ऐप को Offload करना होगा। इस करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Settings में जाएं।
  • इसके बाद General टैप पर क्लिक करें।
  • फिर iPhone Storage ऑप्शन पर जाएं।
  • ऐप को सेलेक्ट करें और फि Offload App ऑप्शन पर टैप करें।

ये भी पढ़ें- Smartphone Tips: 99% स्मार्टफोन यूजर्स करते हैं ये 5 गलतियां, जल्दी उड़न-छू होने लगती है फोन की बैटरी

विज्ञापन

2. Safari Cache क्लियर करें

  • सबसे पहले आईफोन की Settings में जाएं।
  • Safari ऑप्शन पर टैप करें।
  • क्लियर हिस्ट्री और वेबसाइट डेटा पर क्लिक करें।
  • कंफर्म करने के लिए फिर से टैप करें।

3. Photos और Videos को Optimize करें

  • सबसे पहले आईफोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • इसके बाद Photos ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Optimize iPhone Storage” पर क्लिक करें ऑन कर दें।

आईफोन में AI ऑन रखना सही या नहीं?

आईफोन यूजर्स के लिए एआई एक नया फीचर है और इसकी मदद से कई सारे काम आसानी से किए जा सकते हैं। अगर आपको अधिक स्टोरेज की जरूरत नहीं पड़ती है तो आप इसे ऑन रख सकते हैं, लेकिन अगर बार-बार स्टोरेज की समस्या रहती है तो इसे ऑफ कर दें जिससे 7 जीबी तक स्टोरेज फ्री हो सकता है।

ये भी पढ़ें- UPI यूजर्स सावधान! ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए ध्यान रखें यूपीआई के 5 सुरक्षा कवच टिप्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola