हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज रिलीज होगा Apple का नया iOS 17, सिर्फ ये iPhone यूजर्स कर सकेंगे अपडेट, देखें लिस्ट

विज्ञापन

iPhone 15 लॉन्च होने के बाद से यूजर्स नए अपडेट का इंतजार कर रहे थे। ऐपल iOS 17 का अपडेट आज अन्य स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी रिलीज होगा। इसमें बहुत सारे ऐसे नए फीचर्स मिलने वाले हैं जो केवल आईफोन 15 सीरीज में है। क्या आप भी एक आईफोन यूजर हैं और नए अपडेट के लिए बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे? आइए आपको बताते हैं कि ये किस फोन के लिए लॉन्च हो रहा है और आप अपने आईफोन को अपडेट कर सकेंगे या नहीं।

इस समय कर सकेंगे iOS 17 अपडेट

ऐपल iOS 17 अपडेट भारतीय समय के अनुसार 10:30 PM से रोल आउट होना शुरू हो जाएगा। इसके बाद आप फोन की सेटिंग में जाकर आईफोन को अपडेट कर सकेंगे। अपडेट डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल करने के लिए स्मार्टफोन को कम से कम 50% तक चार्ज करके रखें।

यह भी पढ़ें: अब लैपटॉप से WhatsApp Call करना हुआ आसान, फॉलो करें ये स्टेप

विज्ञापन

सिर्फ ये iPhone यूजर्स iOS 17 कर सकेंगे अपडेट

iOS 17 सभी आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कई पुराने यूजर्स को निराशा हाथ लगने वाली है। जिस फोन में A12 बायोनिक चिपसेट या इससे लेटेस्ट चिपसेट है केवल ये यूजर्स ही फोन को अपडेट कर सकेंगे। इसमें iPhone XR और XS के बाद वाले मॉडल को शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद के सभी मॉडल को अपडेट कर सकेंगे।

iPhone में ऐसे करें नया iOS 17 डाउनलोड

1. iPhone में iOS 17 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग पर क्लिक करें।
2. यहां जनरल सेटिंग पर क्लिक करें।
3. सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक कर कुछ समय के लिए इंतजार करें।
4. iOS 17 आने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
5. इसके बाद इंस्टॉल पर क्लिक कर फोन को अपडेट कर लें।

विज्ञापन

iOS 17 में क्या है खास

नए अपडेट iOS 17 में StandBy मोड पर फुल स्क्रीन व्यू मिल सकता है। चार्जिंग के समय स्क्रीन पर क्लॉक, कैलेंडर, फोटो, वेदर के साथ ही म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल मिलते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola